WPL 2026 ऑक्शन धमाका: दीप्ति शर्मा 3.2 करोड़ में रिटेन, श्री चरनी की कीमत में जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली 
महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। महिला प्रीमियर लीग में पहली बार नीलामी के दौरान आरटीएम का इस्तेमाल किया गया। यूपी वॉरियर्ज ने दिग्गज ऑलराउंडर और पिछले सीजन में टीम की कप्तान रहीं दीप्ति शर्मा को 'आरटीएम' का इस्तेमाल करते हुए फिर से अपने साथ जोड़ा। श्री चरनी को दिल्ली की टीम ने खरीद लिया है. जिसके लिए उन्होंने 1.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. राधा यादव इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हुईं नजर आएंगी. इसके लिए उन्होंने 65 लाख रुपए खर्च किए हैं.
भारतीय ऑलराउंडर हरलीन देओल को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपए की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रहीं. यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया था। दीप्ति को रिटेन न करने का फैसला चौंकाने वाला था। वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में दीप्ति का अहम योगदान रहा था। गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। यूपी वॉरियर्ज के लिए भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बावजूद उन्हें रिटेन न किया जाना चौंकाने वाला फैसला था।
नीलामी में यूपी वॉरियर्ज ने फिर से चौंकाया है। टीम ने इतिहास रचते हुए नीलामी में पहली बार आरटीएम का इस्तेमाल किया और दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ की बड़ी कीमत पर फिर से अपने साथ जोड़ लिया।
नीलामी में दीप्ति शर्मा मार्की खिलाड़ियों के पहले सेट का हिस्सा थीं। उनके लिए बोली की शुरुआत धीमी रही थी और शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में उन्हें खरीदने का प्रयास किया था। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज ने आरटीम का इस्तेमाल किया और 3.2 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा।
दीप्ति शर्मा 2023 से 2025 तक यूपी वॉरियर्ज के लिए खेल चुकी हैं और टीम की कप्तान रह चुकी हैं। तीन साल में दीप्ति ने टीम के लिए 25 मैचों में 27 विकेट लिए हैं और 507 रन बनाए हैं। यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को तीन बार अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाने वाली मेग लैनिंग को भी खरीदा है। ऐसे में देखना होगा कि टीम की कप्तानी दीप्ति करती हैं या मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग पर भरोसा जताती है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी