वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की आईपीएल में ‘घर वापसी’ हुई, मुंबई इंडियंस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली
वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘घर वापसी’ हुई है। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2025 से पहले म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह पहले भी एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वह एमआई के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे।

एमआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, ''पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा की जोड़ी बहुत ही खतरनाक है। म्हाम्ब्रे ने भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को दुनिया की सबसे बेहतरीन लाइनअप में बदलने में अहम भूमिका निभाई। वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कोचिंग टीम का हिस्सा रहे और अब मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। वह हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में कोचिंग टीम में मलिंगा के साथ काम करेंगे।''

बता दें कि म्हाम्ब्रे साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई की कोचिंग टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने जब 2013 में पहली आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और चैंपियंस लीग टी20 (2011, 2013) जीती, तब भी म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से जुड़े थे। मुंबई में जन्मे म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 1996-98 में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल पांच इंटरनेशल विकेट चटकाए।

पांच बार की आईपीएल चैंपियन एमआई ने हाल ही में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयवर्धने को फिर से अपना हेड कोच नियुक्त किया। वह 2017-2022 तक मुंबई के हेड कोच रहे। फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में आईपीएल खिताब जीता था। जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को रिप्लेस किया, जो दो साल तक एमआई के मुख्य कोच थे। मुंबई का पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

admin

Related Posts

सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी सुपर-8 मैच में…

गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

कोलकाता गौतम गंभीर का मानना है की टीम गेम में प्रत्येक खिलाड़ी का छोटा या बड़ा योगदान महत्वपूर्ण होता है लेकिन भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से इसका अभाव रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत