क्या शादी से पहले मां बनेंगी Zendaya? टॉम हॉलैंड संग रिश्ते के बीच प्रेग्नेंसी की अटकलें

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड के गलियारे से एक दिलचस्‍प अफवाह सामने आई है। एक तरफ जहां जेंडया और टॉम हॉलैंड की शादी की अटकलें चल रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ है कि यह कपल जल्‍द पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस नई अफवाह में दावा किया जा रहा है कि 'ड्यून' फेम जेंडया अपने मंगेतर के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब, एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि जेंडया प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी तक इन दावों की पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। इसलिए इस पर शक गहरा रहा है कि यह झूठा दावा है।

जेंडया और टॉम हॉलैंड को हाल ही स्‍पॉट किया गया। वायरल तस्‍वीरों को देखकर ही एक्‍ट्रेस की प्रेग्‍नेंसी की अटकलों ने जोर पकड़ा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब ऐसी अफवाह उड़ी है। इससे पहले जब ऐसा हुआ था, तब जेंडया की मां, क्लेयर स्टॉर्मर ने इन दावों को सख्ती से खारिज कर दिया था और लोगों से बेहतर सोर्स पर भरोसा करने की अपील की थी।

जेंडया के लूज-फिट कपड़ों को देखकर उड़ी अफवाह
बहरहाल, इस बीच कई फैंस और ऑनलाइन कमेंटेटर्स का कहना है कि एक्‍ट्रेस जिस तरह बड़े साइज के कपड़े पहन रही हैं, यह सर्दियों में कई लेयर्स में पहने जाने वाले कपड़ों से अलग है। जेंडया और टॉम हॉलैंड आधिकारिक तौर पर सगाई कर चुके हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे शादी को लेकर कोई जल्‍दबाजी नहीं करना चाहते हैं। इसकी वजह दोनों का बिजी वर्क शेड्यूल है।

जेंडया की आने वाली फिल्‍में
वर्क फ्रंट की बात करें तो जेंडया अब अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, 'द ड्रामा' में रॉबर्ट पैटिनसन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह 'यूफोरिया सीजन 3', 'ड्यून: पार्ट 3', 'द ओडिसी', और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं।

जेंडया और टॉम हॉलैंड की लव स्‍टोरी और सगाई
'ड्यून' फेम जेंडया और 'स्‍पाइडर-मैन' फेम टॉम हॉलैंड की लव स्‍टोरी की शुरुआत साल 2016 में हुई। दोनों 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' के सेट पर मिले थे। जहां उनके बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्‍यार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2024 के आखिर में छुट्टियों के आसपास सगाई कर ली है। मार्वल फ्रैंचाइजी में कई साल तक साथ काम करने के दौरान उनका रोमांस परवान चढ़ा, और 2021 से दोनों ऑफिश‍ियली पार्टनर बन गए हैं।

कार में एक-दूसरे को चूमते नजर आए थे जेंडया और टॉम हॉलैंड
साल 2021 की जुलाई में, पैपराजी ने दोनों को एक कार में एक-दूसरे को चूमते हुए कैमरे में कैद किया था। इसके बाद से ही दोनों का रोमांस पब्लिक हुआ। साल 2024 के आख‍िर में सगाई की खबरों को तब और हवा मिली, जब 2025 गोल्डन ग्लोब्स में जेंडया रिंग फिगर में एक अंगूठी पहने नजर आईं।

admin

Related Posts

‘बार्बी गर्ल’ फेम बैंड Aqua ने लिया लाइव परफॉर्मेंस से संन्यास, 30 साल बाद बड़ा फैसला

पॉपुलर सांग 'बार्बी गर्ल' को दुनिया भर के फैंस ने काफी प्यार दिया था। इसके साथ ही डेनमार्क के यूरोडांस समूह 'एक्वा' एक ब्रांड के तौर पर उभरा था। मगर…

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ में जेंडाया का अनुभव, टॉम हॉलैंड के साथ सेट को बताया घर जैसा

हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड फिल्मी दुनिया के मशहूर कपल हैं। दोनों पार्टनर होने के साथ-साथ को स्टार्स भी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा