विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश के रिप्लेसमेंट का ऐलान- 26 मई को मुंबई का अंतिम लीग मैच

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कुछ विदेशी खिलाड़ी 26 मई को अपने देश लौट जाएंगे। 26 मई को मुंबई का अंतिम लीग मैच भी है। इसके बाद अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करती है तो उसे विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। इसको देखते हुए उसने विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को अनुबंधित किया है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे।

जॉनी बेयरस्टो के लिए भारी कीमत
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपए में टीम में शामिल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपए के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रुपए में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे। विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन और कार्बिन बॉश ने मुंबई के लिए इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। खासतौर पर विल जैक्स और रिकेल्टन ने। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बेहद जरूरी रन बनाए थे। रिकेल्टन ने विकेटों के पीछे भी अच्छे से जिम्मेदारी संभाली थी।

टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है एमआई
तीनों वैकल्पिक खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से ही उपलब्ध होंगे, बशर्ते कि मुंबई इंडियंस नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर ले। अगर बात करें मुंबई इंडियंस की तो यह टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा। वहीं, दिल्ली के लिए भी प्लेऑफ में जगह पक्की करने की शर्त यही है कि वह अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज कर ले। वहीं, मुंबई की टीम अगर अपने दोनों मैच जीत लेती और बाकी मैचों के परिणाम भी उसके अनुकूल रहते हैं तो वह प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है।

admin

Related Posts

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

नई चंडीगढ़ राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल एक रन और ध्रुव जुरेल 6 गेंद…

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

लंदन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज़ धमाकेदार अंदाज में किया. पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेज़बान इंग्लैंड को 38 रनों से हराकर सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 1 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी