सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- डबल इंजन की सरकार ही विकास को आगे बढ़ा सकती है

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार जारी है। तमाम दलों के कद्दावर नेता दिल्ली की जनता से अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगोलपुरी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही विकास को आगे बढ़ा सकती है। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन के लिए मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का हृदय से अभिनंदन। विकास, डबल इंजन की सरकार से ही आगे बढ़ सकता है। मंगोलपुरी की जनता-जनार्दन का यह अपार उत्साह इस बात का उद्घोष है कि दिल्ली में विकास और सुशासन का कमल खिलने जा रहा है, जन आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने जा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि 'नया भारत' पूरी मजबूती के साथ बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। दुनिया भर में भारत के विकास की दर सबसे अधिक है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार अराजकता की पर्याय बन चुकी है। दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी ने बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है, उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का भी आधार कार्ड बनाने का पाप किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि 'आप' ने दिल्ली के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है। दिल्ली के लोगों को ना तो सही से बिजली मिल रही है, ना शुद्ध पानी की व्यवस्था है, ना सीवर की समस्या का समाधान हुआ है, ना अच्छे स्वास्थ्य केंद्र हैं, ना ही रोजगार के अवसर हैं। यह सरकार हर काम में भ्रष्टाचार फैलाती है। मैंने पिछली बार कहा था कि केजरीवाल जी अगर आपके अंदर थोड़ा सा भी नैतिक साहस होता, तो आप अपने मंत्रियों के साथ प्रयागराज जाकर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाते। मगर, आपने ऐसा नहीं किया, क्योंकि आप वहां नहीं गए, इसका मतलब आप मां यमुना के लिए कुछ नहीं कर पाए।

सीएम योगी ने कहा कि एक ओर दिल्ली में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की कमी है, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। आपने देखा होगा कि इन्होंने आधार बनाने की मशीन अपने नेताओं को दी और उनके माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के आधार कार्ड बनाने का पाप किया है। दिल्ली के ओखला इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाकर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है। यह पार्टी दिल्ली की सुरक्षा, दिल्ली के नौजवानों के अधिकारों और दिल्ली की बहन-बेटियों की सुरक्षा के खिलाफ काम कर रही है। ऐसी पार्टी को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

admin

Related Posts

यूपी पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, पहली बार लागू होगा ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला

लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य में पहली बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों…

रावी नदी पुल की मरम्मत पूरी, जम्मू-कटरा रूट पर ट्रेनों की बहाली का रास्ता साफ

लखनऊ यूपी-बिहार, उत्तराखंड से जम्मू, कटरा और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म