2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन? टॉप-10 लिस्ट में भारत का दबदबा

 नई दिल्ली

साल 2025 खत्म होने को है, इस साल के लगभग-लगभग सभी बड़े इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं। MCG में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच के साथ इस कैलेंडर ईयर का अंत हुआ। ऐसे में हम आपके लिए 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में कुल 4 भारतीय हैं, जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। किंग कोहली ने साल का खत्म होते-होते साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक जमाए हैं। वहीं लिस्ट में शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के नाम भी शामिल हैं।

शुभमन गिल संयुक्त रूप से नंबर-1

2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। गिल के बल्ले से इस साल कुल 7 शतक निकले हैं, जिसमें से 4 शतक तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ही जमाए थे। यह टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही थी। शुभमन गिल ने नंबर-1 का पायदान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट के साथ शेयर किया है। रूट ने एशेज 2025 में अपने आखिरी शतक के साथ इस साल कुल 7 सेंचुरी ठोकी है। वेस्टइंडीज के शे होप 5 शतकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

यशस्वी जायसवाल विराट कोहली से आगे

यशस्वी जायसवाल 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में विराट कोहली से आगे हैं। जायसवाल ने इस साल सभी फॉर्मेट मिलाकर 4 शतक जड़े और वह लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। जायसवाल के अलावा टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और पथुम निसांका ने इतने ही शतक जड़े हैं।

विराट कोहली टॉप-10 में

दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में संयुक्त रूप से 8वें पायदान पर हैं। किंग कोहली के बल्ले से इस साल कुल 3 शतक निकले हैं। इस पायदान को कोहली ने केएल राहुल समेत 8 खिलाड़ियों के साथ शेयर किया है, क्योंकि इन सभी ने 2025 में सभी फॉर्मेट मिलाकर 3-3 शतक जड़े हैं।

admin

Related Posts

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

हैदराबाद आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। विराट जल्द ही RCB कैंप से जुड़कर नए सीजन की तैयारी शुरू करेंगे।…

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

नई दिल्ली भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने रिटायरमेंट और टीम मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोच गौतम गंभीर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया