जहां-जहां महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट, वहां-वहां NDA का क्लीन स्वीप

पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 11 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच फ्रेंडली फाइट हुई, जिसका फायदा उठाते हुए इन सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों ने अपना कब्जा जमा लिया। इस बार के चुनाव में बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों वैशाली, राजापाकड़ (सुरक्षित), बिहारशरीफ, बछवाड़ा, बेलदौर, कहलगगांव, सुल्तानगंज, चैनपुर, सिकंदरा (सुरक्षित) , करहगर और नरकटियागंज में महागठबंधन के घटक दल के उम्मीदवार चुनावी संग्राम में अपने ही गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनौती देते नजर आए। एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवारों ने महागठबंधन के 'दोस्ताना' मुकाबले का जमकर फायदा उठाया और सभी 11 सीटें अपनी झोली में डाल ली।

एनडीए के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपनी सियासी तीर से सात सीटों वैशाली,राजापाकड़ (सुरक्षित),बेलदौर,कहलगांव, सुल्तानगंज,चैनपुर और करगहर सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को ढ़ेर कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीटों बिहारशरीफ, बछ़वाड़ा और नरकटियागंज पर पार्टी का 'भगवा' लहरा दिया। इसी तरह हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) ने सिकंदरा (सुरक्षित) सीट अपने लिए सुरक्षित कर ली। वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के घटक राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने थे।

जदयू की सियासी तीर ने राजद और कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुनावी रण में ढ़ेर कर दिया। जदयू उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक सिद्धार्थ पटेल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार अजय कुमार को 32590 मतो के अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस उम्मीदवार संजीव सिंह तीसरे नंबर पर रहे। राजापाकड़ (सुरक्षित) महागठबंधन के घटक कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे। जदयू उम्मीदवार महेन्द्र राम ने कांग्रेस की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की रिश्तेदार और निवर्तमान विधायक प्रतिमा कुमारी को 48189 मतो से पराजित कर यह सीट अपने नाम कर ली। भाकपा के मोहित पासवान तीसरे नंबर पर रहे।

बेलदौर सीट पर महागठबंधन के घटक कांग्रेस और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में जदयू के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक पन्ना सिंह पटेल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार निषाद को 35175 मतो के अंतर से शिकस्त दी। आईआईपी की उम्मीदवार तनीषा भारती तीसरे नंबर पर रही। कहलगांव सीट पर कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा और राजद के रजनीश भारती आमने सामने थे। इस सीट पर हुए चुनावी मुकाबले में कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने राजद के उम्मीदवार रजनीश भारती को 50112 मतो के भारी अंतर से मात दी। कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण कुमार कुशवाहा को चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ा। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज निवर्तमान विधायक पवन कुमार यादव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। वह चुनावी मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहे। कहलगांव विधानसभा सीट से सवाधिक नौ बार सदानंद सिह ने जीत दर्ज की है।

सुल्तानगंज सीट पर कांग्रेस के ललन कुमार का मुकाबला अपने ही गठबंधन के घटक दल राजद के चंदन सिन्हा से हुआ। इस दोस्ताना मुकाबला में जदयू के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक ललित नारायण मंडल ने राजद उम्मीदवार चंदन सिन्हा को 31116 मतो के अंतर से मात मिली। कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार को करारी हार का सामना करना पड़ा और उसे महज 2754 मत ही हासिल हुये। चैनपुर सीट से राजद की ओर से पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द और महागठबंधन के ही घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविन्द बिन्द आमने सामने थे। जदयू उम्मीदवार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने राजद उम्मीदवार बृजकिशोर बिन्द को 6877 मतो के अंतर से मात दी। वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बिंद को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सातवें नंबर पर संतोष करना पड़ा।

करहगर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी और निवर्वमान विधायक संतोष कुमार मिश्रा का सामना महागठबंधन के ही घटक भाकपा के महेन्द्र प्रसाद गुप्ता से हुआ। जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के पुत्र और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह को 35676 मतो के अंतर से हराया।कांग्रेस के उम्मीदवार संतोष कुमार मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे। लोकप्रिय भोजपुरी गायक -अभिनेता और जनसुराज के उम्मीदवार रितेश पांडेय चौथे नंबर पर रहे। भाकपा के उम्मीदवार श्री गुप्ता को सातवें नंबर पर संतोष करना पड़ा।

बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार उमैद खान और भाकपा के शिव कुमार यादव आमने-सामने थे। भाजपा प्रत्याशी एवं पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कांग्रेस के उमैद खान को 29168 मतो के अंतर से पराजित किया। भाकपा के शिव कुमार यादव को छठे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ ही भाजपा के डॉक्टर सुनील कुमार ने सियासी पिच पर लगातार छठवीं बार जीत दर्ज की।

बछवाड़ा सीट पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास और भाकपा के प्रत्याशी और पूर्व विधायक अवधेश राय चुनावी दंगल में आमने-सामने थे। भाजपा के उम्मीदवार और खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कांग्रेस उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीब दास को 15841 मतो के अंतर से पराजित किया।भाकपा के अवधेश कुमार राय तीसरे नंबर पर रहे।
 

admin

Related Posts

बंगाल की सियासत में हलचल: काकोली घोष का इस्तीफा, TMC में मचा हड़कंप

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है. अब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बारासात…

ममता के बयान पर सियासी बवाल, विपक्ष के साथ TMC के भीतर भी सवाल तेज

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां