कहाँ होगी धीरेंद्र शास्त्री की शादी? रामदेव के जवाब ने सबको चौंकाया, हंसी से गूंजा मंच

उज्जैन 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की आज शादी है, लेकिन शादी से ज्यादा विवाह की जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। तामाझाम से दूर मोहन यादव अपने बेटे की शादी सामूहिक कन्या विवाह समारोह में करा रहे हैं। लोग उनकी इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पधारे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी शादी की चर्चा शुरू हो गई। और तो और बाबा बागेश्वर शादी कहां करेंगे,इसका फैसला बाबा रामदेव ने कर दिया है। बाबा रामदेव और बाबा बागेश्वर के बीच ये जुगलबंदी के दौरान ठहाके भी खूब लगे।

सीएम मोहन यदव ने अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह समारोह में हो रही है। इसमें एमपी के राज्यपाल,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, तमाम साधु संतों के साथ योग गुरु बाबा रामदेव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पधारे। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में आए सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के साथ कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस कदम से एक संदेश जाएगा कि जब मेरे अति प्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री अपने बालक की शादी यहां कर रहे, इससे बड़ी-बड़ी जगहों में डेस्टिनेशन वेडिंग कर लाखें-करोड़ों खर्च करने वालों का खर्चा बचेगा और एक नया चलन होगा और लोग कहेंगे कि मैं भी अपने बालक का विवाह सामूहिक कन्या विवाह समारोह में कराउंगा।

इसके बाद बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि आप लोग कहें कि आप भी कर लो। इसके बाद परिसर में जोर के ठहाके लगने लगे। तभी बाबा रामदेव उठे और कहा कि चिंता मत करो महाराज आपका भी विवाह यहीं सामूहिक कन्या विवाह समारोह में ही कराएंगे। इतना सुनते ही बाबा बागेश्वर भी जोर से हंस पड़े और कहा कि पूज्य स्वामी जी आशीर्वाद ही देते हैं। बाबा बागेश्वर ने एक और जरूरी चीज कही कि यह बहुत शुभ है कि एक ही जगह सीएम का बेटा भी फेरे ले रहा और एक ड्राइवर का बेटा भी फेरे ले रहा।

 

admin

Related Posts

इतिहास की अनोखी खोज! चट्टानों पर उकेरे प्राचीन पदचिन्हों ने बढ़ाई उत्सुकता

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के जंगलों में पुरातत्वविदों को एक बेहद प्राचीन और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रायसेन के जामगढ़ गांव में पथरीले रास्तों के बीच करीब…

इंदौर-बुधनी रेल लाइन पर काम तेज, MP में कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भोपाल  इंदौर-बुधनी रेल परियोजना में मांगलिया रेलवे स्टेशन को बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां एक ओर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम तेज रफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम