जाए कब मानेगा लोहड़ी का पर्व? जानें सही तिथि और महत्व

लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को हिंदुओं और सिखों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. लोहड़ी के त्योहार को उत्तर भारत में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में गिना जाता है. लोहड़ी शीतकालीन संक्रांति की समाप्ति और रबी की फसलों की कटाई के प्रतीक के तौर पर मनाई जाती है. लोहड़ी के त्योहार पर हिंदू और सिख लोग नए वस्त्र पहनकर नाच गाना करते हैं.

साल 2025 में कब है लोहड़ी
हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है. ऐसे में साल 2025 में भी लोहड़ी मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को ही मनाई जाएगी. वहीं नए साल पर 14 जनवरी को 8 बजकर 44 मिनट पर सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश होगा. इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी.

लोहड़ी का महत्व
लोहड़ी का त्योहार भगवान सूर्य और अग्नि को समर्पित किया गया है. लोहड़ी पर किसान अपनी नई फसल को काटना शुरु करते हैं. इसलिए नई फसल का सबसे पहला भोग अग्नि देव को लगाया जाता है. इस दिन किसान भगवान से नए साल में भी अच्छी फसल की प्रार्थना करते हैं. पौराणिक शास्त्रों में कहा गया है कि लोहड़ी के माध्यम से अग्नि देव को जो नई फसल का भोग लगाया जाता है, वो सभी देवताओं तक पहुंच जाता है. मान्यता ये भी है कि लोहड़ी पर भगवान सूर्य और अग्नि देव की पूजा कर उन्हें अच्छी फसल के लिए धन्यवाद दिया जाता है. साथ ही उनसे फसलों की अच्छी पैदावार के लिए प्रार्थना की जाती है.

कैसे मनाई जाती है लोहड़ी?
लोहड़ी के त्योहार पर रात को खुली जगह पर लकड़ी और उपलों का ढेर लागाया जाता है. फिर उस लकड़ी और उपलों का ढेर में आग लगा दी जाती है. इसके बाद वहां मौजूद लोग उस जलती हुई आग की परिक्रमा लगाते हैं. आग में नई फसल, तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली आदि डाली जाती है. परिक्रमा के बाद लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हैं. महिलाएं लोक गीतों को गाती हैं. सभी लोग ढोल नगाड़े बजाकर नाचते हैं. लोहड़ी की आग के चारों ओर नृत्य किया जाता है.इस दिन पतंगों को उड़ाने की प्रथा है.

  • admin

    Related Posts

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

    आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान