परिजनों ने युवती को हवन में बैठने से किया मना तो नाराज होकर मां की साड़ी से लगाई फांसी

भोपाल
 नवरात्र की नवमी पर घर के बाहर झांकी में किए जा रहे हवन में 16 वर्षीय किशोरी को स्वजन ने बैठने नहीं जाने दिया। यह बात किशोरी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने खुदकुशी कर ली। किशोरी के घर के बाहर झांकी में नवमी का हवन होना था। हवन में आहुति देने कई बच्चे बैठे थे तो किशोरी ने भी जिद की, लेकिन जब परिवार ने उसे नहीं बैठने दिया तो वह गुस्से में कमरे के भीतर गई और मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

कमरे में जाकर लगाई फांसी
रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार किशोरी राधिका बुंदेला इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार को सुबह हवन में नहीं बैठाने की बात पर पहले उसके छोटे भाइयों ने चिढ़ा दिया था, जिसके बाद राधिका बेहद नाराज हो गई। आवेश में आकर वह अपने कमरे में चली गई। उसने मां की साड़ी ली, पाइप के सहारे फंदा बनाया और इसके बाद फंदे को अपने गले में कसकर कुर्सी हटा दी। इस दौरान उसने कमरे का गेट खुला छोड़ दिया था।

स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान
कमरे के बाहर बैठी मां की नजर जब तक उस पर पड़ी, तब तक उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। स्वजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, एक युक की मौत, दो गंभीर
उधर, बिलखिरिया थाना क्षेत्र के झागरिया पहाड़ी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे हादसे में एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर घायल हैं। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अभिषेक मांझी रायसेन जिले का रहने वाला है। वह गुरुवार रात करीब दस बजे अपने घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान अभिषेक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार अयान गंभीर रूप से घायल है। वहीं हादसे में घायल तीसरी युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह