विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत

उमरिया

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के लिए गांव के ही तालाब में ले जाया गया था, इस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का नाम छोटू पटेल है, जो सेजवाही का रहने वाला था। प्रतिमा को जल में विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गए थे, उनके साथ छोटू भी था। तालाब में गड्ढा होने के कारण छोटू पटेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी पर देवी मां को नम आंखो से विदाई दी। नौरोजाबाद नगर के सभी दुर्गा समितियों ने राम लीला मैदान में विसर्जन चल समारोह के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ एकत्रित हुए। जहां विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मूर्ति विसर्जन चल समारोह को हरी झंडी दिखाई गई।

नगर के राम लीला मैदान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक चल समारोह 4 बजे सांय को प्रारंभ हुआ। विसर्जन चल समारोह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों पीपल चौक, बस स्टैंड, पांच नंबर, इंदिरा चौक , मुंडी खोली, बाजारपुरा, होते हुए नगर परिषद द्वारा जोहिला नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में , सभी प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

चल समारोह के दौरान डीजे और बैंड की थाप पर सभी श्रद्धालु नाचते नजर आए। चल समारोह में नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, सुरक्षा के लिए नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार अभय नंद शर्मा समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

  • admin

    Related Posts

    लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर बागेश्वर बाबा का गुस्सा: बेटा, गड़बड़ हो गए हो तुम, मौका है सुधर जाओ

    छतरपुर  प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान लेंसकार्ट कंपनी को चेतावनी दी। कथा 21 से 23 अप्रैल तक चल रही…

    महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थलों को बनाएंगे सुरक्षित और सुविधाजनक, केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये मिलेंगे

    सार्वजनिक स्थलों को बनायेंगे महिलाओं के लिये भयमुक्त और सुविधायुक्त,केंद्र सरकार से मिलेंगे 10 करोड़ रुपये देश की 10 चयनित 10 "सेफ सिटीज" में धार शामिल भोपाल  महिला एवं बाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

    • By admin
    • April 22, 2026
    • 2 views
    कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

    हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

    • By admin
    • April 22, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

    ‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

    • By admin
    • April 21, 2026
    • 3 views
    ‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

    गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

    • By admin
    • April 21, 2026
    • 3 views
    गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

    टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

    • By admin
    • April 21, 2026
    • 3 views
    टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

    IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना