ऑनलाइन गेम में सेल्समैन ने लगाया पैसा, तो ‘कंगाल’ हो गया सुनार! पुलिस ने किया खुलासा

  छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले में ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाले एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की लत इस कदर लगी कि उसने शोरूम से सात लाख के जेवर चुरा लिए. इसके बाद उसे गिरवी रखकर उससे ऑनलाइन गेम खेला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले भी शोरूम से जेवर चुराए थे.

आरोपी सेल्समैन प्रदीप डोंगरे 26 सितंबर की देर रात तक कामठी वाले गोल्ड शोरूम से घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने जब शोरूम संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि आज सेल्समैन प्रदीप डोंगरे शोरूम नहीं आया था. इसके बाद जब पुलिस ने और छानबीन करते हुए प्रदीप डोंगरे के जिम्मे रहने वाली ज्वेलरी की काउंटिंग करवाई तो इसमें सोने के कड़े, सिक्के, पेंडेंट कम पाए गए.

इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाशी और 30 सितंबर को भारता देव पार्क से उसे पकड़ा. आरोपी ने युवक ने पूछताछ में कुबूल किया कि ऑनलाइन गेम की वजह से उसने शोरूम से जेवर चुराए और निजी लोन कंपनी में गिरवी रखकर गेम खेला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले डेढ़ महीने से ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी थी. लत लगने के कुछ दिन बाद जब उसे छोटा-मोटा फायदा हुआ, तो उसने ज्यादा कमाई के चक्कर में शोरूम से ज्वेलरी चुराई और उसे गिरवी रखकर पैसे उठाए. इसके बाद फिर फायदा होने पर गिरवी रखी ज्वेलरी छुड़वा भी ली, लेकिन इसके बाद फिर वह ऑनलाइन गेम की लत में पैसे गंवाने लगा, तब वह शोरूम से चोरी करके ज्वेलरी गिरवी रखने लगा.

पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष खत्री ने बताया, आरोपी के पास से पांच सोने के कड़े, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने का सिक्का जब्त किया गया.

admin

Related Posts

ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी में मध्यप्रदेश ने पार किया 99% का आंकड़ा, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी जानकारी

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले 99.52 प्रतिशत ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल की : ऊर्जा मंत्री तोमर भोपाल मध्यप्रदेश…

गाडरवारा में ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत, पीएम मोदी करेंगे 1600 मेगावाट NTPC विस्तार परियोजना का शिलान्यास

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi प्रस्तावित दौरे के तहत गाडरवारा पहुंचेंगे, जहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी