पंजाब किंग्स हारी तो वह मैदान पर ही टूट कर बिखर गए थे, एक तरफ RCB मना रही थी जीत का जश्न

नई दिल्ली
IPL 2025 के फाइनल में एक तरफ आरसीबी की टीम थी जो 18 साल में पहली बार ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रही थी, वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के मायूस चहरे थे जो एक बार फिर ट्रॉफी के इतना करीब पहुंचकर चूक गए थे। PBKS इससे पहले 2014 में आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, तब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इन सबके इतर एक शशांक सिंह थे जो 191 रनों की रनचेज में अपना सबकुछ झोंक बैठे थे, मगर फिर भी वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। जैसे ही पंजाब किंग्स हारी तो वह मैदान पर ही टूट कर बिखर गए थे।

शशांक सिंह को IPL 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने गलती से खरीद लिया था, वह किसी और शशांक सिंह पर बोली लगाना चाहते थे, मगर उन्होंने इस शशांक को खरीद लिया। लेकिन वो कहते हैं ना जो किस्मत में होता है वही मिलता है। पंजाब किंग्स के लिए इस खिलाड़ी ने पहली ही साल फिनिशर की भूमिका अदा की। एक के बाद एक टीम को मैच जीताए। यही वजह रही कि जब मेगा ऑक्शन आया तो टीम ने सभी खिलाड़ियों को छोड़कर शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया।

शशांक सिंह को परफॉर्मेंस IPL 2025 में भी लाजवाब रहा। फाइनल में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए 30 गेंदों में 3 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेली। शशांक सिंह की बदौलत ही पंजाब को फाइनल में मात्र 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नहीं तो एक समय ऐसा था जब टीम को 2 ओवर में 41 रनों की दरकार थी। शशांक ने 19वें ओवर में 13 और 20वें ओवर में 22 रन बनाए।

  • admin

    Related Posts

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

     नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम