IPL 2025 का डबल धमाल- साई सुदर्शन ने 18वें सीजन में ऑरेंज कैप जीती, ‘चौकों के राजा’ भी बने

नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का समापन हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने फाइनल में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, गुजरात टाइटंस (जीटी) के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 18वें सीजन में ऑरेंज कैप जीती। यह अवॉर्ड एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर को मिलता है। उन्होंने सीजन में 15 मैचों में 54.21 की औसत से 759 रन जोड़े। उनके बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतकीय पारियां निकलीं। जीटी एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ी। सुदर्शन ने जबर्दस्त प्रदर्शन के दम पर डबल धमाल किया। उन्होंने ना सिर्फ ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचा बल्कि 'चौंकों के राजा' भी बन गए।

दरअसल, सुदर्शन आईपीएल ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल और 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की। सुदर्शन ने जीटी के कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गिल ने आईपीएल 2023 में 23 साल और 263 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप हासिल की थी। उन्होंने 16वें सीजन में 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन से बनाए, जिसमें तीन सेंचुरी और चार फिफ्टी शामिल हैं। गिल 2025 सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 15 मैचों में पांच अर्धशतकीय पारियों की मदद से 650 रन जोड़े। उनका औसत 50.00 का रहा।

सुदर्शन इसके अलावा एक आईपीएल सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 18वें सीजन में 88 चौके ठोके। सुदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 17 मैचों में 88 चौके मारे थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 86 चौके जमाए। उनके बाद गिल का नंबर है। 2023 में गिल के बल्ले से 85 चौके निकले। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 84 चौके जड़े। वह अब जीटी का हिस्सा हैं।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा