साल रक्षाबंधन कब है, कितनी देर रहेगा भद्रा का अशुभ साया? जान लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सावन महीने की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन पर्व का इंतजार भाई-बहनों को बेसब्री से रहता है. इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुखी-समृद्ध जीवन की कामना करती हैं. राखी को रक्षासूत्र भी कहा जाता है. धर्म-शास्‍त्रों में कहा गया है कि राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में बांधनी चाहिए. कम से कम भद्रा काल में तो राखी बांधना वर्जित बताया गया है. ऐसा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन पर संकट आ सकता है. जानिए इस साल रक्षाबंधन कब है, इस दिन भद्राकाल कब रहेगा और राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्‍या होगा? 

रक्षाबंधन 2025 की तारीख 

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा. 

रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल 

हिंदू धर्म में भद्रा काल को अशुभ समय माना गया है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. भद्रा काल में राखी बांधना रक्षाबंधन मनाना वर्जित है. साल 2025 में रक्षाबंधन को लेकर बात करें तो इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया ना के बराबर रहेगा. इस कारण पूरे दिन भाई-बहन रक्षाबंधन पर्व मना सकेंगे. दरअसल, 9 अगस्‍त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जिससे पूरे दिन रक्षाबंधन पर्व मनाने में कोई समस्‍या नहीं होगी. 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे यह दिन और भी खास हो गया है. 9 अगस्‍त को रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग, शोभन योग, और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं. इन शुभ योगों में रक्षाबंधन मनाना भाई और बहन दोनों के लिए सुख-समृद्धिदायक रहेगा. रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह सूर्योदय से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है.  

admin

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 1 June 2026: नौकरी, धन और पारिवारिक जीवन को लेकर क्या कहते हैं सितारे?

मेष राशि आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई…

2 जून से खुल जाएगी किस्मत! गुरु का बड़ा गोचर

 ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति (गुरु) को सुख, समृद्धि, ज्ञान, विवाह और भाग्य का कारक माना गया है. जून के महीने की शुरुआत में ही ज्योतिष जगत की एक बहुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल