भाजपा नेता ने पुलिस वाले को जड़ा थप्पड़ तो खाकी ने ऐसे निकाली नेतागिरी की सारी हेकड़ी

मैहर
मैहर जिले में दशहरा जुलूस के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में एक भाजपा पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अरुण चौरसिया के रूप में हुई है, जो भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष है। उसकी पत्नी मैहर नगर परिषद में पार्षद है।

पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने जहां सरकार पर निशाना साधा, वहीं जिले के एक भाजपा नेता ने कहा कि गिरफ्तार पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि रविवार को पुलिस कॉन्स्टेबल गुड्डू यादव एक ऑटोरिक्शा के चालक को ढूंढ रहा था, क्योंकि सिनेमा हॉल के पास सड़क पर खड़े ऑटोरिक्शा के के कारण यातायात को प्रभावित कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि अरुण चौरसिया ने अपने दो साथियों के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट की और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संज्ञान में आया, जिसके बाद अरुण चौरसिया और दो अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221 (सरकारी कर्मचारी को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन से रोकना) और धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके दो साथियों की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस चौरसिया को उसके घर से स्थानीय थाने ले जाती दिख रही है।
नेता विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मध्य प्रदेश में क्या चल रहा है? पुलिसकर्मियों को क्यों पीटा जा रहा है? देखिए कैसे मैहर में जुलूस के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं।"

"इससे पहले जबलपुर और उज्जैन में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार पार्टी के आधार पर कार्रवाई करती है। मैहर में 24 घंटे बाद कार्रवाई की गई, लेकिन जबलपुर और उज्जैन के बारे में क्या?"

सिंघार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाया, जिनके पास राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी है।

मैहर जिले के भाजपा प्रवक्ता सावन जायसवाल ने कहा कि चौरसिया की पत्नी पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि चौरसिया मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं और हालिया घटनाक्रम के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके भाग्य के बारे में उचित निर्णय लेंगे।

admin

Related Posts

इंदौर-बुधनी रेल लाइन पर काम तेज, MP में कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भोपाल  इंदौर-बुधनी रेल परियोजना में मांगलिया रेलवे स्टेशन को बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां एक ओर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम तेज रफ्तार…

MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 236 ट्रेनों की गति बढ़ाने रेलवे ने तैयार किया नया सिस्टम

ग्वालियर भारतीय रेलवे ने अपनी पारंपरिक कछुआ चाल को अलविदा कहकर डिजिटल और हाईस्पीड युग में कदम रख दिया है। झांसी-हेतमपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम (स्वचालित सिग्नल प्रणाली) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक