WhatsApp में बदलाव: अब नहीं करना पड़ेगा फोन नंबर शेयर, जल्द आ रहा है नया फीचर

 नई दिल्ली
WhatsApp अब एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो आपके चैट करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. अब तक WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए आपका मोबाइल नंबर जरूरी होता था, लेकिन अब कंपनी एक नया Username फीचर ला रही है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में आप बिना नंबर शेयर किए भी चैट कर पाएंगे। 

हाल ही में कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि WhatsApp ने यूजरनेम फीचर को कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया जा रहा है. अगर यह पूरी तरह लॉन्च होता है, तो यह WhatsApp की हिस्ट्री के सबसे बड़े अपडेट्स में से एक माना जाएगा। 

नंबर नहीं, यूजरनेम से होगा काम
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी को लेकर है. अभी तक जब भी आप किसी नए शख्स से व्हाट्सऐप पर जुड़ते हैं, तो आपका नंबर सामने वाले के पास चला जाता है. लेकिन यूजरनेम फीचर आने के बाद आप सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर करके भी बातचीत शुरू कर सकते हैं. यानी आपका फोन नंबर पूरी तरह छिपा रह सकता है। 

यूजर्स को मिलेगा ऑप्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप में यूजर्स को एक यूनिक यूजरनेम चुनने का ऑप्शन मिलेगा. यह कुछ हद तक इंस्टाग्राम या टेलीग्राम की तरह काम करेगा. अगर आपका यूजरनेम सेट हो जाता है, तो लोग उसी के जरिए आपको सर्च कर पाएंगे और मैसेज भेज सकेंगे. इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो अपनी पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करना चाहते। 

व्हाट्सऐप इस फीचर के जरिए खुद को और ज्यादा मॉडर्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है. अभी टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप पहले से ही यूजरनमे बेस्‍ड सिस्टम देते हैं, जहां नंबर शेयर करना जरूरी नहीं होता। 

बढ़ सकते हैं स्पैम मैसेज
हालांकि इसके साथ कुछ सवाल भी जुड़े हुए हैं. जैसे कि क्या इससे स्पैम मैसेज बढ़ सकते हैं. क्योंकि अगर कोई सिर्फ यूजरनेम के जरिए आपको ढूंढ सकता है, तो अनजान लोगों से मैसेज आने की पॉसिब्लिटी भी बढ़ सकती है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि व्हाट्सऐप इसके लिए प्राइवेसी सेटिंग्स भी देगा, जिससे आप कंट्रोल कर सकेंगे कि कौन आपको मैसेज कर सकता है। 

एक और बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि व्हाट्सऐप बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए और ज्यादा फायदेमंद बन जाए. अभी कई लोग अपने नंबर को पब्लिक करने से बचते हैं, लेकिन यूजरनेम फीचर के साथ वे आसानी से अपने ऑडियंस से जुड़ पाएंगे. इससे व्हाट्सऐप का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल चैट से आगे बढ़कर प्रोफेशनल और पब्लिक कम्यूनिकेशन के लिए भी बढ़ सकता है। 

फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है. लेकिन इतना तय है कि जब यह फीचर पूरी तरह आ जाएगा, तो व्हाट्सऐप पर चैटिंग का तरीका पहले जैसा नहीं रहेगा। 

admin

Related Posts

वनप्लस ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला दमदार फोन, एक बार चार्ज करने पर चलेगा ढाई दिन

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आजकल ढेरों स्मार्टफोन ऐसे लॉन्च हुए हैं, जिनके अंदर मेगा बैटरी का यूज किया है. यानी फोन में 7000mAh से लेकर  9000mAh बैटरी पैक तक के कई…

सफल होना है तो सीखें चुप रहने की कला, आचार्य चाणक्य के अनुसार कम बोलने वाले ही बनते हैं समझदार

आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के महान विद्वान, शिक्षक, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे, जिनको कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को मार्गदर्शन देकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल