माइकल जैक्सन की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज, विवादों और भारी खर्च के बीच 24 अप्रैल को पर्दे पर उतरेगी फिल्म

किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्‍म पिछले कुछ साल से लगातार चर्चा में है। इस हॉलीवुड फिल्‍म की दुनियाभर में जैक्‍सन के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खासकर टीजर और ट्रेलर को मिले रेस्‍पॉन्‍स को देखकर यही लग रहा है कि यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर करिश्‍मा करेगी। फिल्‍म में जैक्‍सन के भतीजे जाफर जैक्‍सन लीड रोल में हैं और पर्दे पर वह हूबहू अपने चाचा की तरह लग रहे हैं। नए ट्रेलर में वह माइकल जैक्‍सन के कुछ पुराने हिट-नंबर्स पर परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्‍म पर ना सिर्फ दिवंगत पॉप सिंगर के फैंस की, बल्‍क‍ि उनके आलोचकों की भी नजर है। वो भी तब, जब बीते दिनों खबर आई कि मेकर्स ने इसके आख‍िरी हिस्‍से को फिर से री-शूट किया है। यह फिल्‍म अभी से विवादों में भी घ‍िरती नजर आ रही है। बताया जाता है कि इसमें उन बच्चों के यौन शोषण के आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिनका सामना माइकल जैक्‍सन को अपने करियर के आखिरी दशक में करना पड़ा था। प्रोडक्शन टीम का दावा है कि यह जैक्सन एस्टेट के वकीलों की एक चूक थी।

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ‍िल्म के आखिरी हिस्से को फिर से शूट करने में भारी भरकम खर्च आया है। करीब 22 दिनों की इस एक्‍स्‍ट्रा शूटिंग के कारण $15 मिलियन (138.96 करोड़ रुपये) तक का खर्च आया। इस वजह से रिलीज की तारीख एक बार नहीं, बल्कि दो बार बदली गई। अब जब एंटोनी फुक्वा के डायरेक्‍शन में बनी 'माइकल' इस महीने 24 अप्रैल 2026 को अमेरिका में रिलीज हो रही है, तो सुगबुगाहट ये भी शुरू हो गई है कि यह कितनी कमाई करेगी।

'माइकल' मूवी की कहानी से हटाए गए सीन
'वैरायटी' के मुताबिक, शुरुआत में इस फिल्‍म में माइकल जैक्‍सन की जिंदगी की कहानी में एक सीन था, जहां वह अपनी परछाई को घूर रहे होते हैं, जबकि उनके पीछे पुलिस की गाड़ियों की लाइटें चमक रही होती हैं। यह सीन 1993 का था, जब उन पर पहली बार बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा था। फिल्‍म के यह हिस्सा मुख्य रूप से उन आरोपों के नतीजों पर केंद्रित था, जिसमें एक ऐसा सीन शामिल था, जिसमें जांचकर्ता सबूतों की तलाश में 'नेवरलैंड रैंच' पहुंचते हैं। लेकिन अब इनमें से कोई भी चीज फ‍िल्म के नहीं दिखाई जाएगी।

समझौते की एक शर्त के कारण हटाए गए सीन
दरअसल, इसके पीछे की वजह एक शर्त है। जैक्सन एस्टेट के वकील, जो अब इस फ‍िल्म के निर्माता भी हैं, उन्‍होंने पॉप सिंगर पर आरोप लगाने वाले जॉर्डन चैंडलर के साथ एक ऐसा समझौता किया था। इसमें शर्त थी कि यदि उन पर कभी फ‍िल्म बनती है तो उसमें चैंडलर को दिखाने या उनका जिक्र नहीं करना है। इस शर्त का पता बहुत देर से चला। लिहाजा, अब इन सारे जिक्र को हटाना पड़ा है।

क्‍या था माइकल जैक्‍सन और इवान चैंडलर का मामला
जानकारी के लिए बता दें कि 1993 के मामले में, इवान चैंडलर भी शामिल थे। उन आरोप लगा था कि माइकल जैक्सन ने उनके 13 साल बेटे जॉर्डन का यौन शोषण किया था। शुरुआती जांच में जैक्सन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और परिवार ने 1994 की शुरुआत में कुछ पैसे लेकर समझौता कर लिया। जैक्सन की कानूनी टीम ने लगातार यह बात रखी कि यह समझौता अपराध की स्वीकारोक्ति नहीं थी।

जैक्सन एस्टेट ने उठाया री-शूट का खर्च
नतीजा यह हुआ कि बीते साल जून 2025 में फिल्‍म की 22 दिनों की शूटिंग के लिए कलाकार फिर से इकट्ठा हुए। रीशूट पर अरबों रुपये का खर्च आया। बताया जाता है कि यह पूरा खर्च जैक्सन एस्टेट ने उठाया। नतीजतन, अब फिल्म में एस्टेट की भी हिस्सेदारी है। शायद यही वजह है कि कई लोग अब इस फिल्‍म को दिवंगत सिंगर की छवि सुधारने की एक कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।

माइकल' मूवी का बजट
वैसे, लायंसगेट के बैनर तले बनी 'माइकल' का ऑरिजनल बजट $155 मिलियन था, जो अब रीशूट के बाद $170 मिलियन (1577.09 करोड़ रुपये ) तक पहुंच गया है। यह फिल्म पहले 18 अप्रैल, 2025 को ही रिलीज होने वाली थी। फिर इसे 3 अक्टूबर, 2025 तक के लिए पोस्‍टपोन किया गया और अब यह 24 अप्रैल 2026 में रिलीज हो रही है।
पहले वीकेंड में 510 करोड़ रुपये की कमाई की उम्‍मीद
हालांकि, फिल्‍म की कमाई को लेकर उम्‍मीदों का दौर चल रहा है, क्‍योंकि नवंबर 2025 में जब इसका टीजर ट्रेलर रिलीज किया गया था, तब महज 24 घंटों में ही इसने 116.2 मिलियन व्यूज मिले। इसने 'टेलर स्विफ्ट: द एराज टूर' के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसे 96.1 मिलियन व्यूज मिले थे। अब 'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग से पता चलता है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में अमेरिका में $55 मिलियन (510.62 करोड़) से ज्यादा की कमाई कर सकती है। यह 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बोहेमियन रैप्सोडी' की शुरुआती कमाई ($51 मिलियन) से भी ज्यादा होगी। इस फिल्‍म ने लाइफटाइम दुनियाभर में कुल $910 मिलियन की कमाई की थी।

 

admin

Related Posts

टीवी इंडस्ट्री में खुशखबरी! दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए जुड़वां बच्चे, फैंस दे रहे बधाई

मुंबई  छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों की किलकारी गूंज चुकी है. टेलीविजन के प्यारे कपल के घर जुड़वा बेटों के आने से…

कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स की जान हैं… भारत की आन-बान-शान हैं. इस गॉर्जियस डीवा के लिए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. ऐश्वर्या का कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे