दिल्ली चुनाव के नतीजों पर क्या बोलीं नूपुर शर्मा, आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होना जारी है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाती नजर आ रही है। इसपर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है। पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया था।

शर्मा ने वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्स पर शनिवार को की गई पोस्ट में लिखा है, 'आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं और कुछ लोगों को हर समय बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते।'

ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 14 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 11 सीटों पर जीत के साथ 12 पर आगे चल रही है। खास बात है कि चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। अब तक चुनाव आयोग 25 सीटों पर नतीजों का ऐलान कर चुका है।

आप के कई बड़े नाम हारे
दिल्ली चुनाव में आप को कई बड़े झटकों का सामना करना पड़ा है। एक ओर जहां पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा, कैबिनेट मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से और शकूर बस्ती से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा है।

admin

Related Posts

आतंक के रास्ते पर गया बेटा, पिता बोले- उसके कारण हमने बहुत दुख झेला

श्रीनगर पुलवामा आतंकी हमले का बदला पूरा हो गया. 6 साल की देरी ही सही, मगर उसका मास्टरमाइंड मारा गया. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का धुरंधर स्टाइल में…

IND-US ट्रेड डील पर तेजी, अमेरिकी राजदूत बोले- अंतिम दौर में पहुंची बातचीत

नई दिल्ली  ईरान युद्ध और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है. पिछले करीब एक साल से अटकी अमे‍रिकी ट्रेड डील के फाइनल होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म