9 मार्च की रात पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 10, 11, 12 मार्च को दोबारा भयंकर बारिश और बर्फबारी

नई दिल्ली
देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते दिल्ली-NCR समेत कई मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। इस ठंड ने मार्च में भी जनवरी जैसी ठिठुरन लौटा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ जल्द सक्रिय होने वाला है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत देशभर में आगे कैसा रहेगा मौसम?
 
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 13 दिनों से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 9 मार्च तक यही स्थिति बनी रहेगी, लेकिन 9 मार्च की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 10 से 12 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों में दोबारा बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

गर्मी और ठंड के बीच बंटा देश
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कोंकण और कर्नाटक में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जहां पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दूसरी ओर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में स्थिति और गंभीर हो गई है, जहां 500 से अधिक सड़कें और बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। IMD के अनुसार, 9 मार्च के बाद उत्तर-पश्चिमी राज्यों—दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    समुद्र में सोमाली डाकुओं की वापसी, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैक, US नेवी रही निष्क्रिय

    वॉशिंगटन  अमेरिका और ईरान के तनाव के कारण होर्मुज बंद है. वहीं जो जहाज लाल सागर से गुजर रहे हैं उनके ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है. यमन के तट…

    होर्मुज संकट का स्थायी हल, 2000 मेगावाट बिजली से घर-घर रोशनी, LPG और तेल की आपूर्ति सुरक्षित

    मुंबई ईरान जंग के चलते होर्मुज स्‍ट्रेट से तेल और गैस लदे जहाजों का आना-जाना बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इससे दुनियाभर में एनर्जी क्राइसिस जैसे हालात पैदा हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची