राजस्थान में मौसम का मिज़ाज बदला: बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावित, सिरोही सबसे ठंडा जिला घोषित

जयपुर

अरब सागर में बने चक्रवात का असर अब भी राजस्थान में जारी है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इसके बाद आज गुरुवार तड़के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में तेज बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में औसतन 8–10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सिरोही इस सीजन का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और अजमेर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। बारिश के असर से खेती में भी नुकसान देखने को मिल रहा है। टोंक जिले के दूनी क्षेत्र में तेज बारिश से सरसों की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह चक्रवाती प्रभाव 30 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। 31 अक्टूबर को कुछ शहरों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। 29 अक्टूबर को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में ठंडक का असर और बढ़ गया। दिनभर बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भीलवाड़ा में पारा 24.2 और 18 डिग्री दर्ज हुआ। अलवर में अधिकतम 28.8 और न्यूनतम 17.5 डिग्री, जयपुर में 26.7 और 18.8, पिलानी में 29.5 और 16.4, सीकर में 29 और 16 डिग्री रहा।

कोटा में तापमान 23.6 और 18.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.8 और 18, उदयपुर में 22.2 और 18.1, बाड़मेर में 30.6 और 20.8, जबकि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 18.8 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर में 28.4 और 20, बीकानेर में 30.8 और 19.8, चूरू में 30.2 और 18.8, गंगानगर में 32.5 और 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।नागौर में 29.9 और 18.6, डूंगरपुर में 25.8 और 20.2, हनुमानगढ़ में 31.9 और 19.3, जालौर में 26.8 और 21.4, सिरोही में 19.4 और 14.7, करौली में 27.1 और 19.1, दौसा में 27.2 और 18.7, प्रतापगढ़ में 24.5 और 19.8, झुंझुनूं में 29.1 और 18.4, जबकि पाली में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

admin

Related Posts

घड़ियाल सेंचुरी के पास अवैध खनन पर हाई-वोल्टेज कार्रवाई, माफियाओं के पीछे नदी में उतरे जवान

  करौली राजस्थान में करौली जिले के नेशनल चंबल घड़ियाल सेंचुरी में अवैध बजरी खनन को लेकर करौली पुलिस ने चंबल के बीहड़ों में उतरकर बजरी माफियाओं के खिलाफ एक…

भोजशाला फैसले के बाद बढ़ी हलचल, अजमेर में अढ़ाई दिन का झोंपड़ा चर्चा में

अजमेर अजमेर में स्थित ऐतिहासिक अढ़ाई दिन का झोंपड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. यहां स्थानीय लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ की परमिशन मांगी है. महाराणा प्रताप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक