दिल्ली समेत इन राज्यों में बदलने जा रहा मौसम, ठंड में लग रही गर्मी जल्द होगी खत्म: मौसम विभाग

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा दिख रहा है। IMD ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक, कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 1.6 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि इस सप्ताह पहाड़ी राज्यों और उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे ठंड के मौसम में गर्मी की रफ्तार थम सकती है।

IMD ने चेतावनी दी है कि 29 जनवरी से 1 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहकर मौसम तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इन दोनों विक्षोभों की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा, "दोनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 29 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी हो सकती है, जबकि 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुटबारिश होने की संभावना है।" मौसम विभाग ने यह भी साफ किया है कि इस बारिश से तापमान में बहुत अधिक कमी नहीं हो सकेगी और थोड़े अंतराल के बाद फिर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती रहेगी।

क्यों बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का तापमान मुख्य रूप से साफ आसमान की वजह से बढ़ रहा है। प्रदूषण का स्तर भी कम है और सूरज की गर्मी सतह तक पहुंच पा रही है। इससे तापमान में हालिया इजाफा हुआ है। स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश और बर्फबारी से तापमान में केवल मामूली गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने ये भी बताया कि केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आस-पास के इलाकों में सोमवार से पूर्वोत्तर मानसून की बारिश बंद हो गई है लेकिन पूर्वी लहर के प्रभाव में 30 जनवरी से 01 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 31 जनवरी को केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि जनवरी में पूरे देश में 67% बारिश की कमी है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में 76% और मध्य भारत में 95% कमी है।

मैदानी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले एक-दो दिन तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी रह सकता है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश ,बिहार, झारखंड, गंगीय बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सुबह और रात में हल्का कोहरा से भारी कोहरा तक रह सकता है। कुछ जगहों पर भारी कोहरे का भी अलर्ट है। IMD ने 28 से 31 जनवरी तक असम, मेघायल में भी कोहरे के आसार जताए हैं।

कश्मीर में दिन में गर्मी, रात में ठंड
इस बीच,कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने 29 जनवरी की शाम तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

राजस्थान में शीतलहर जारी
हालांकि, राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 2.7 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री और पिलानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2 डिग्री व 8.3 डिग्री रहा। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

admin

Related Posts

ईरान को झटका? IDF हमले में खुफिया मंत्री खतिब के ढेर होने का इजरायली दावा

तेल अवीव इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि ईरान के एक और शीर्ष नेता की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई है। उनके अनुसार, मंगलवार रात हुए…

‘दुनिया जाने सच्चाई’ : अफगान विदेश मंत्री का राजनयिकों को निर्देश, पाकिस्तान के हमले पर घेरा

काबुल अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने बुधवार को विदेशों में स्थित अफगान दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के राजनयिकों संग वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राजनयिकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया