मौसम फिर बदलेगा मिज़ाज: जयपुर सहित 10 जिलों में ऑरेंज, 12 में यलो अलर्ट जारी

जयपुर

राजस्थान में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने जयपुर समेत 10 जिलों में आज से तीन दिन तक कड़ाके की सर्दी के साथ बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मंगलवार सुबह जयपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश का यह दौर थमने के बाद अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर बारिश हो सकती है।

बादलों से गिरा तापमान
सोमवार शाम से जयपुर और आसपास के जिलों में घने बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह धूलभरी हवा और हल्की बारिश के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। मावठ की संभावना बढ़ने से महीने के आखिरी दिनों में तेज सर्दी लौटने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। सोमवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। इससे ठंडी हवाएं कमजोर पड़ीं और लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पाली में रिकॉर्ड किया गया।

28-29 जनवरी को कोहरा, 31 से फिर बारिश संभव
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 31 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसके असर से 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (26 जनवरी):
अजमेर में अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम 6.4 रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम 21.8 और न्यूनतम 7.5, जबकि अलवर में अधिकतम 21 और न्यूनतम 2.2 दर्ज किया गया। जयपुर का तापमान 20.6 और 6.7 रहा। पिलानी में अधिकतम 20 और न्यूनतम 3, सीकर में अधिकतम 21 और न्यूनतम 0.5, तथा कोटा में अधिकतम 21.5 और न्यूनतम 10.4 रहा।
चित्तौड़गढ़ में पारा 25.6 और 9.4 के बीच रहा, उदयपुर में 23.7 और 8.9, बाड़मेर में 24.6 और 9.3, जबकि जैसलमेर में अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 7 रहा। जोधपुर में तापमान 25.8 और 9.2, बीकानेर में 21.1 और 5, चूरू में 21.4 और 2.7, तथा गंगानगर में 20.1 और 6.5 दर्ज किया गया।
नागौर में अधिकतम 22.1 और न्यूनतम 1.1, बारां में 22 और 8.5, जालौर में 26.2 और 8.7, सिरोही में 21.5 और 5, तथा फतेहपुर में अधिकतम 22.4 और न्यूनतम सबसे कम 0.1 रहा। करौली में तापमान 20.4 और 2.5, दौसा में 22.1 और 1.4, प्रतापगढ़ में 25.8 और 11.9, झुंझुनूं में 20.7 और 3.2, तथा पाली में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 27.5 और न्यूनतम 3.6 रहा।

admin

Related Posts

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नया SOP, अब लेपर्ड को पकड़ना पहली प्राथमिकता

जयपुर  राजस्थान में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच राज्य वन विभाग ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी लेपर्ड को 'आदमखोर' घोषित कर उसे…

हरियाणा में कपास संकट: कीट और लागत के डर से किसानों ने बदला फसल रुख

 ढिगावा मंडी  हरियाणा में कपास की खेती करने में किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं। मार्केट में अच्छा भाव मिलने के बावजूद भी किसानों का कपास से मोह भंग हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला