दो दिनों तक बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

जयपुर

यूं तो प्रदेश में मानसून लगभग समाप्ति की ओर है लेकिन प्रदेश में कुछ जगहों पर मानसून अब भी एक्टिव है। इसी के चलते प्रदेश के कई जिलों में आज और कल बारिश होने की संभावना है।  20 सितंबर से प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम ड्राई रहने के साथ ही साफ होगा।

मौसम विभाग ने आज बारां, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 19 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूंबर में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां बादल छाए रहने के साथ सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश की राजधानी जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर जैसे बड़े शहरों में आज और कल ज्यादातर समय धूप निकली रहेगी। हालांकि यहां बादलों की आवाजाही रह सकती है। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि दो से तीन दिन के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कई हिस्सों से मानसून की विदाई होने वाली है।

बता दें कि प्रदेश में भी जैसलमेर, जोधपुर, नागौर के अलावा राजधानी जयपुर के नजदीकी जिले सीकर और आसपास के इलाकों से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब जल्द ही तीन से चार दिन में मानसून पूरे प्रदेश से ही विदाई ले लेगा।

अमूमन 17 और 18 सितंबर के आसपास ही प्रदेश से मानसून की विदाई होती है लेकिन इस बार 3 दिन पहले 14 सितंबर से ही मानसून लौटने लगा है। औसत बारिश का रिकॉर्ड भी इस साल टूटा है। यहां करीब 432 मिलीमीटर होती है लेकिन इस बार प्रदेश में करीब 750 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वहीं इन दिनों मौसम में हुए बदलाव से दोपहर के समय तो धूप रहती है लेकिन रात के समय अब ठंडक का एहसास होने लगा है। हल्की गुलाबी सर्दी का असर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में देखा जा सकता है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    स्क्रीन शेयरिंग ऐप से ठगी करने वाला गैंग पकड़ा गया, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

     जामताड़ा झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    जयपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, एक हफ्ते में दूसरी बार झटका

    जयपुर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. एक ही हफ्ते के भीतर दूसरी बार तेल कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की है. मंगलवार (19 मई)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर