पुलिस लाइन में मंत्रोच्चार के साथ हुई शस्त्र पूजा, मंत्री, सांसद, विधायक और कलेक्टर SP रहे मौजूद

जबलपुर

विजयदशमी पर्व पर परंपरा के अनुसार हर साल की तरह आज भी पुलिस लाइन में शस्त्र और वाहनों की पूजा की गई। पुलिस लाइन में पुलिस के सभी वाहनों की साफ-सफाई कर उन्हें एक लाइन से खड़ा किया गया इसके साथ ही पुलिस ने अपने सभी हथियारों को पूजा स्थल में रखा इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूजा की गई।

शस्त्र पूजन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी के साथ कलेक्टर, आईजी, एसपी, और अन्य अधिकारी शामिल हुए। हथियाराें पर फूल अर्पित किए और इसके बाद हवन किया जिसके बाद अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हमारी हजारों साल की परंपरा रही है कि शास्त्र के साथ शस्त्र की पूजन का विधान रहा है।

उन्होंने कहा कि खासकर पुलिस के पास इस बात का अधिकार है कि वो शस्त्र और शास्त्र दोनों का संरक्षण करें। वहीं शस्त्र पूजन में शामिल हुए विधायक अशोक रोहाणी ने विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा की हमारी परंपरा रही है कि शस्त्र और शास्त्र एक साथ चलते हैं। विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि जो अधर्मी असत्य के मार्ग पर अधर्म का रास्ता अपनाते हैं उनके लिए शस्त्र की जरूरत पड़ती है।

  • admin

    Related Posts

    अब पशुपालकों को मोबाइल पर ही मिलेगी पशुओं को संतुलित आहार खिलाने की जानकारी

    भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशुओं के संतुलित आहार प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री…

    1 लाख 44 हजार से अधिक प्रगणकों-पर्यवेक्षकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

    भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing Operation-HLO) का फील्ड कार्य 30 मई 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल