भोपाल शहर के 20 प्रतिशत क्षेत्रों में होती है जलापूर्ति, पिछले सालों के मुकाबले इस बार बड़ा तालाब की स्थिति बेहतर

भोपाल
शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में बीते पांच महीने में सिर्फ 4 फीट ही पानी कम हुआ है। ऐसे में तालाब में अब भी एक साल का पेयजल उपलब्ध है। इसके पीछे मई महीने में आंधी-वर्षा चलने और भीषण गर्मी नहीं पड़ना एक बड़ा कारण है, जिसका फायदा तालाब को मिला है।

पिछले सालों की बात करें तो इन दिनों में करीब 6 से 7 फीट तक पानी कम हो जाता था। नगर निगम जलकार्य विभाग के सहायक यंत्री अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि बड़ा तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, जिससे नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बड़ा तालाब का कुल जलस्तर 1666.80 फीट है, जो कि पिछले आठ महीने में 7 फीट कम होकर 1659.55 पर पहुंच गया है। पिछले साल हुई वर्षा के दौरान बड़ा तालाब पूरा भर गया था, जिससे भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ गए थे। एक अप्रैल की स्थिति में बड़ा तालाब में 1661.90 फीट पानी था।

विशेषज्ञों की माने तो मई महीने में भोपाल में तेज गर्मी नहीं पड़ने के कारण पानी वाष्पीकृत नहीं हुआ। वहीं निगम की सख्ती के चलते पानी की चोरी के मामले भी सामने नहीं आए हैं। ऐसे में दो महीने में सिर्फ ढाई फीट ही पानी कम हुआ है।
 
20 प्रतिशत क्षेत्रों में होती है जलापूर्ति
बता दें कि बड़ा तालाब से हर दिन पुराने शहर, संत हिरदाराम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की तीन लाख से अधिक की आबादी को जलापूर्ति की जाती है। इस तरह शहर के 20 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में पानी पहुंचता है। बड़ा तालाब से प्रति दिन 25 एमजीडी (मिलियन गेलन पानी प्रतिदिन) की आपूर्ति की जाती है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, ओरछा के लिए पीएमहेली सेवा के तहत शुरू की गई पुष्पक विमान व्यवस्था

पीएमहेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को सुगम, सुरक्षित और आनंददायक…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान, सामूहिक विवाह समाज में समानता और सद्भाव को बढ़ावा देने का आदर्श तरीका है

सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके