दोस्तों संग कर रहा था पार्टी, राजस्थान-चूरू में ABVP नेता की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या

चूरू.

राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चूरू में हथियारबंद बदमाशों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता नरेंद्र  प्रजापत की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह के मुताबिक, मृतक नरेंद्र प्रजापत के चाचा पुलिस में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बता दें कि मामला किराए के विवाद से जुड़ा हुआ है। हत्यारों ने कुछ दिनों पहले ही गाड़ी के किराए को लेकर नरेंद्र के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र प्रजापत अपने दोस्तों के साथ अर्जुन सिंह की दुकान पर पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद नरेंद्र घर के लिए रवाना हो गया। नरेंद्र के साथ उसका दोस्त अमजद बाइक पर आगे चल रहा था। वहीं, बाकी लोग कार में पीछे आ रहे थे। इस दौरान बूटियां निवासी अमित और शुभम ढाका एक काले रंग की थार जीप में बैठकर आए और नरेंद्र को डाबला गांव के पास रोक लिया। इसके बाद शुभम ढाका, अमित और चार अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और सरियों से नरेंद्र के सिर पर वार किए। अमजद बीच-बचाव करने आया तो उसको भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गए। नरेंद्र को डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को डिटेन किया है। मामले की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

बाड़मेर से भरतपुर तक जल संकट: टैंकरों पर निर्भर लोग, सरकार ने जारी किया आपात बजट

जयपुर भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रदेश के 315 शहरों और कस्बों में से 205 इलाके इस समय जल संकट की…

समाज सुधार की पहल: मृत्युभोज और विवाह समारोहों को लेकर गुर्जर समाज ने लागू किए सख्त नियम

जयपुर राजस्थान में गुर्जर समाज ने शादी और मृत्यु से संबंधिंत आयोजनों में फिलूजखर्ची को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म