वक्फ कानून गरीब और पिछड़े मुस्लिमों के हित में है, किसी भी मस्जिद को कोई नुकसान नहीं होगा: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के जरिए फैलाए जा रहे भ्रम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कानून गरीब और पिछड़े मुस्लिमों के हित में है और इससे किसी भी मस्जिद, दरगाह या कब्रिस्तान को कोई नुकसान नहीं होगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस कानून को गरीब मुसलमानों और पसमांदा वर्ग के हित में बताया है। उन्होंने कहा, “जो अमीर लोग वक्फ की जायदाद पर कुंडली मारकर बैठे थे, उन्हें इस बिल से परेशानी हो रही है, न कि किसी गरीब मुसलमान को। यह बिल उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों का वर्षों से दुरुपयोग किया।”

उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राजद और सपा पर मुस्लिम समाज को भड़काने का आरोप लगाया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह पूरी तरह से टीएमसी की चाल है कि इस कानून की आड़ में देश का माहौल बिगाड़ा जाए। उन्होंने अपील की कि मुस्लिम समाज किसी के बहकावे में न आए और इस कानून का समर्थन करे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान कमेटियों में किसी भी गैर-मुस्लिम सदस्य को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह संशोधन कानून मुस्लिम समाज की संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस कानून पर सवाल उठाने को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “यह तो बहुत अच्छी बात है कि गरीब मुसलमानों के लिए आधी रात को जागकर एक कानून बनाया गया। जब मणिपुर के लिए आधी रात को कानून बन सकता है, तो वक्फ के लिए क्यों नहीं?” उन्होंने बताया कि संसद में 16 घंटे की चर्चा के बाद विधेयक ने कानून का रूप लिया और कांग्रेस केवल इस मुद्दे पर मुस्लिम समाज को गुमराह कर रही है।

इसके साथ ही शाहनवाज हुसैन ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया। उन्होंने कहा, “तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। इससे पाकिस्तान की पोल खुलेगी और दोषी को सख्त सजा मिलेगी।”

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव, 20+ TMC सांसदों के BJP जॉइन करने की चर्चा तेज

कलकत्ता बंगाल में बदलाव हो गया. अब बदलाव के दायरे का विस्तार हो रहा है. बंगाल में 206 सीटों के साथ भाजपा ने सरकार बना ली. ममता बनर्जी की टीएमसी…

बंगाल राजनीति में हलचल, नंदीग्राम से उम्मीदवार तलाशने में जुटी TMC?

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। अब खबर है कि पार्टी को नंदीग्राम में होने वाले उप चुनाव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे