वक्फ बोर्ड स्कूल पर गिरी गाज: अब जबलपुर में जुमे की नमाज के लिए नहीं रुकेगी क्लास

जबलपुर
अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के स्कूलों में शुक्रवार के दिन अवकाश रहता है। कुछ दिन पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। रविवार को स्कूल खोलने का आदेश था। यह आदेश इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित होने पर प्रशासन व शिक्षा विभाग हरकत में आया।

गेट का ताल तोड़वाया
शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर गेट का ताल तोड़वाया और स्कूल प्रबंधन को संबंधित आदेश वापस लेने के निर्देश दिए। अंजुमन स्कूल में लगभग 700 बच्चे हैं। प्रबंधन का दावा है कि जुमे की नमाज के कारण छात्रों की संख्या उंगलियों पर होती है।
 
संस्कारधानी में वक्फ बोर्ड की चार शिक्षण संस्थाएं हैं। बताया जा रहा है कि सभी में शुक्रवार को ऐसे ही हालात हैं। इन स्कूलों में शुक्रवार को जुमे के कारण छुट्टी रहती है, जबकि रविवार को हाफ टाइम तक स्कूल लगता है।

अंजुमन इस्लामिया बोर्ड का एक कॉलेज भी है। बताया जाता है कि इन संस्थाओं में शुक्रवार को छुट्टी कई वर्षों से दी जा रही है। यह निर्णय बोर्ड के अध्यक्ष अन्नू अनवर और अन्य शिक्षकों की सहमति से लिया गया था। हालांकि, इस मामले में हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

अधिकारियों का क्या कहना
अंजुमन इस्लामिया स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने की जानकारी मिलते ही, स्कूल में रविवार को ही अवकाश दिए जाने और शुक्रवार को स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कहीं प्रविधान नहीं है कि शुक्रवार को छुट्टी रखकर रविवार को स्कूल लगाया जाए।

admin

Related Posts

महान समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

ग्वालियर   महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं दलित समाज के प्रेरणास्रोत देश के उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई…

मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खुलासा: बालाघाट पुलिस ने ओडिशा लिंक वाले 3 तस्कर पकड़े

बालाघाट बालाघाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रामपायली पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो गांजा तस्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?