अनूपपुर में अवैध शिकार का पर्दाफाश, हथियारों समेत पांच आरोपी पकड़े गए

अनूपपुर
अनूपपुर जिले के बिजुरी वन परिक्षेत्र के वनविभाग द्वारा थानगांव में जंगल के मध्य वन्यजीवों के अवैध शिकार के उद्देश्य से जीआई तार के माध्यम से फैलाए गए जाल की सूचना मिलने पर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर सामग्री जब्त की है। पांचों आरोपित न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे गए। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी बिजुरी पवन कुमार ताम्रकार ने बताया कि वन परिक्षेत्र बिजुरी अंतर्गत थानगांव बीट के ग्राम थानगांव अंतर्गत डोंगरीटोला में गांव के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से लेकर वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ-54 के मुनारा क्रमांक 74 से होकर गुप्ता प्रसाद कोल के खेत तक अज्ञात आरोपितों द्वारा जीआई तार में लकड़ी की खूंटी एवं कांच की बोतलें बांधकर अवैध रूप से वन प्राणियों के शिकार के उद्देश्य जाल फैलाया रहा है।
 
कई वन्य प्राणी यहां विचरण करते हैं
यह सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने आकस्मिक स्थल निरीक्षण दौरान पांच आरोपितों को डॉग स्क्वायड शहडोल एवं स्थानीय सूत्रों की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया गया अवैध शिकार के प्रयास में पड़ोस के छत्तीसगढ़ राज्य के भी आरोपित सम्मिलित रहे हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर के साथ कई वन्यप्राणी विचरण करते हैं।

सामग्री को भी जब्त किया गया है
कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व में भी आरोपियों द्वारा जीआई तार का जाल बिछा कर बिजली करंट के माध्यम से वन्यप्राणियों के शिकार की कोशिश की गई। पकड़े गए आरोपियों में शुभ सिंह उर्फ लल्ला पिता राम सिंह 25 वर्ष, बुद्धसेन सिंह और भोलू पिता नवल सिंह 23 वर्ष दोनों निवासी डोंगरीटोला थाना बिजुरी, विजेंद्र पिता हरमंगल सिंह 45 वर्ष,महादेव उर्फ बिट्टू पिता बिरझू 21 वर्ष एवं संतोष पिता मोहरशाय सिंह 36 वर्ष सभी निवासी खोचापारा थाना पोंडी (छत्तीसगढ़) हैं को गिरफ्तार कर इनके पास से अवैध शिकार के प्रयास के लिए लगाए गए सामग्री को भी जब्त किया गया।

 

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव