विटामिन-सी सप्लीमेंट्स: कब लें, कितना लें और किन गलतियों से बचें?

नई दिल्ली। विटामिन-सी शरीर के लिए काफी जरूरी होता है, लेकिन हमारा शरीर न तो इस विटामिन को खुद बना पाता है और न स्टोर कर पाता है। दरअसल, विटामिन-सी एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है यानी ये पानी में घुल जाता है और यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है।

इसलिए अगर डाइट में विटामिन-सी पर ध्यान न दिया जाए, तो शरीर में इसकी कमी हो सकती है। इसकी कमी दूर करने के लिए कई लोग इसके सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। अगर आप भी विटामिन-सी की गोलियां लेते हैं, तो आपको इन्हें लेने का सही समय और कुछ जरूरी बातें पता होनी चाहिए, ताकि बेहतर रिजल्ट मिल सके। आइए जानें इस बारे में।

विटामिन-सी लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?
विटामिन-सी एक पानी में घुलने वाला विटामिन है, जिसका मतलब है कि यह शरीर में लंबे समय तक जमा नहीं होता और यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। इसके अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

    सुबह के समय खाने के बाद- विटामिन-सी के सप्लीमेंट्स लेने का सबसे सही समय सुबह का नाश्ता करने के बाद का होता है। खाने के साथ लेने से पेट में एसिडिटी या गैस्ट्रिक परेशानी के रिस्क को कम करता है। विटामिन-सी का अब्जॉर्प्शन छोटी आंत में होता है। इसलिए खाने के साथ इसे लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।
    दिन के दो भागों में बांटकर- क्योंकि शरीर एक साथ ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी को स्टोर नहीं कर पाता, इसलिए अगर आपको एक बड़ी खुराक (जैसे 1000mg) लेनी है, तो इसे दो भागों में बांटकर लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। उदाहरण के लिए, 500mg नाश्ते के बाद और 500mg दोपहर के खाने के बाद। इससे शरीर को लगातार विटामिन-सी मिलता रहता है और अब्जॉर्प्शन भी बेहतर होता है।

    खाली पेट लेने से बचें- विटामिन-सी में एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो एसिडिक होता है। इसे खाली पेट लेने से पेट में जलन, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए, हमेशा इसे कुछ खाने के बाद ही लें।

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    खुराक पर नजर रखें- विटामिन-सी की ज्यादा खुराक से दस्त, मतली, पेट में ऐंठन और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।
    कुछ मेडिकल कंडीशन में सावधानी- जिन लोगों को किडनी की समस्या हो या किडनी में स्टोन बनने का इतिहास हो, उन्हें विटामिन-सी की हाई डोज लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इससे ऑक्सोलेट स्टोन बनने का रिस्क बढ़ सकता है।
    दवाओं के साथ इंटरेक्शन- विटामिन-सी कुछ दवाओं जैसे कि ब्लड थिनर, एस्ट्रोजन वाली दवाएं और कुछ प्रकार की कीमोथेरेपी दवाओं के साथ इंटरेक्ट कर सकता है। अगर आप कोई नियमित दवा ले रहे हैं, तो सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

admin

Related Posts

WhatsApp में आएगा कमाल का अपडेट, बिना नंबर दिखाए कर सकेंगे चैट?

नई दिल्ली WhatsApp पर किसी से बातचीत करने के लिए फिलहाल उनके फोन नंबर की जरूरत होती है. कंपनी अब इसे बदल रही है. ये फीचर कुछ यूजर्स को मिल…

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव