विश्वास सारंग ने किया पलटवार, कहा– चुनाव आयोग निष्पक्ष, ‘वोट चोरी’ के आरोप निराधार

भोपाल 

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना मुद्दे के मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं। चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो हलफनामा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपनी हार को देखते हुए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रही है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी द्वारा लगाए वोट चोरी के आरोप को निराधार बताया और कहा कि चुनाव पूरी तरह से नियम और कानून के तहत हुए है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति है तो उसे सात दिन के भीतर हलफनामा प्रस्तुत करना होगा।

जिला खेल अधिकारी और संविदा युवा समन्वयकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला 18 जुलाई को, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग करेंगे शुभारंभ

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों ने भारतीय राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने हाल ही में दावा किया कि पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों सहित विभिन्न चुनावों में बड़े पैमाने पर वोटर फ्रॉड हुआ है। उन्होंने मतदाता सूची में हेरफेर और फर्जी वोटरों को शामिल करने का आरोप लगाया। इन आरोपों के जवाब में चुनाव आयोग ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इन आरोपों को निराधार बताया और की और राहुल गांधी से ठोस सबूत पेश करने की मांग की है।

विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर हमला

इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी बिना किसी मुद्दे के मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं। चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो हलफनामा दें। ये देश संविधान, नियम और कानून से चलेगा। लेकिन क्योंकि आप चुनाव हार रहे हैं तो अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए पहले से ही ये माहौल बनाना कि हमारे साथ बेईमानी हो रही है..ये सिर्फ एक हारी हुई मानसिकता का परिचायक है। मैं पहले भी कहता आया हूं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है। वो पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराती है। अगर आपको दिक्कत है तो चुनाव आयोग ने कहा है कि आप सात दिन में हलफनामा दीजिए, आप वो तो दे नहीं पा रहे हैं क्योंकि आपके पास तथ्य नहीं है। यदि चुनाव आयोग गड़बड़ करता तो आप लोकसभा कैसे पहुँच जाते।’ उन्होंने कहा कि ये सिर्फ दूसरों के सिर पर ठीकरा फोड़ने का मामला है।

admin

Related Posts

दिल्ली में एमपी बीजेपी के नेताओं की बैठक, पार्टी में बदलाव के संकेत, हेमंत खंडेलवाल होंगे केंद्र में

भोपाल  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने डिनर डिप्लोमेसी का फॉर्मूला अपनाते हुए प्रदेश के सभी सांसदों को सहभोज पर बुलाया। यहां…

RSS पर टिप्पणी से दिग्विजय सिंह के लिए मुसीबत, मानहानि मामला खारिज करने से कोर्ट ने किया इनकार

भोपाल  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर से जुड़ी एक टिप्पणी के चक्कर में फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना