पूर्व प्रदेश और संभागीय प्रवक्ता ने पार्टी से किया किनारा, इस्तीफे से सियासत में हलचल

 भोपाल 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद से शुरु हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यकर्ताओं में जारी नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में जहां नए अध्यक्ष के नामों का विरोध हो रहा है। वहीं अध्यक्ष पद के दावेदारों की नाराजगी अब लगभग प्रदेशभर में खुलकर सामने आ गई है। कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देना भी शुरु कर दिया है। ये क्रम सूची आने के बाद से जारी है।

इसी कड़ी में प्रदेश के रीवा, सतना, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर, देवास समेत कई जिलों में विरोध सामने आ चुका है। रीवा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशफाक अहमद ने मुस्लिमों के कम प्रतिनिधित्व मिलने पर इस्तीफा दे दिया। इसी तरह इंदौर में संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल भी अपने पद से इस्तीफा दे चुक हैं।

इन दिग्गज कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

देवास में पटवारी के करीबी गौतम बंटू गुर्जर भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। सतना में जिला अध्यक्ष बनाए गए सिद्धार्थ कुशवाह का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। भोपाल में दावेदार रहे मोनू सक्सेना के समर्थकों ने फेसबुक पर लिखा- 'राहुल गांधी ने मांगा था संगठन सृजन, भोपाल में उसका विसर्जन हो गया।'

कांग्रेस के डैमेज कांग्रेस में जुटे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- कांग्रेस परिवार के जांबाज साथियों, अब हमें मिलकर संगठन सृजन अभियान के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाना है! कांग्रेस के विचार और संस्कार को जन-जन तक, पंचायतों तक लेकर जाना है! सभी के सर्वश्रेष्ठ योगदान से ही सशक्त संगठन मप्र में कांग्रेस की पहचान है! संगठन निर्माण की इस प्रकिया में चयन से वंचित रहे साथियों को शीघ्र ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी! अगले मोर्चे के लिए भी हमें जी-जान से जुटकर तैयारी करनी है! जन-मन/घर-घर तक कांग्रेस की रीति-नीति को पहुंचाना है! सिर्फ एक लक्ष्य कि, 2028 में कांग्रेस सरकार बनाना है! एक बार पुनः बधाई और अग्रिम शुभकामनाएं!

admin

Related Posts

संसदीय समिति में नई नियुक्तियां, राघव चड्ढा को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने…

तमिलनाडु में TVK की जीत पर DMK का तंज, कहा- ये राजनीतिक नहीं ‘सिनेमा सुनामी’ थी

चेन्नई द्रविड़ मुनेत्र कड़गम प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई नवेली टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य में विजय की पार्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी