विशाल जेठवा ने मार्टिन स्कॉर्सेसी से ‘नमस्ते’ के साथ की मुलाकात

मुंबई,

 अभिनेता विशाल जेठवा के लिए न्यूयॉर्क में महान निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी से मुलाकात करना, किसी सपने से कम नहीं था, जब वे भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री होमबाउंड के अमेरिकी अभियान के लिए वहां मौजूद थे। यह मुलाकात होमबाउंड की एक खास स्क्रीनिंग में हुई, जो स्कॉर्सेसी के लिए आयोजित की गई थी। वे इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म देखने के बाद स्कॉर्सेसी ने टीम के काम की सराहना की ।यह क्षण विशाल के लिए उनकी ज़िंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक बन गया।

अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विशाल ने लिखा, “द लिविंग लीजेंड खुद, मार्टिन स्कॉर्सेसी, जिन्होंने मुझे ‘नमस्ते’ करके अभिवादन किया! भगवान, मुझे अब तक यकीन नहीं होता कि यह तस्वीर सच में है। यह दिन मेरे लिए कितना बड़ा था, मैं कभी नहीं भूलूंगा-उनसे मिलने से पहले की घबराहट, उनके साथ बिताया समय, और यह जानकर मिली खुशी कि उन्होंने हमारी फिल्म देखी और उसे पसंद किया। सच में ऐसा लगता है जैसे मैं हर अभिनेता का सपना जी रहा हूं।” होमबाउंड में अपनी गहराई भरी अदाकारी के लिए प्रशंसा पा चुके विशाल के लिए यह मुलाकात सिर्फ करियर की एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक निजी प्रेरणादायक और मान्यता भरा पल था।

इस अनुभव के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, “जब हमें पता चला कि हम लीजेंड मार्टिन स्कॉर्सेसी सर से मिलने वाले हैं, तब हमें लगा कि यह हमारे करियर का सबसे खास पल होगा। मेरे लिए यह बहुत अद्भुत है कि एक ही फिल्म ने मुझे इतने यादगार मौके दिए और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। जिस दिन उनसे मुलाकात तय हुई, हम थोड़े नर्वस थे। लेकिन जब हम उनसे मिले, तो वे बहुत शांत और सहज थे-मज़ाक कर रहे थे, अपनी फिल्मों और ज़िंदगी की बातें बता रहे थे। मैं उस पल को यादगार बनाना चाहता था, इसलिए मैंने उनसे एक फोटो के लिए कहा और उनसे ‘नमस्ते’ करने का अनुरोध किया-और उन्होंने बहुत प्यार से मान लिया। यह अनुभव बेहद खास था-उनके सामने होना, यह जानना कि उन्होंने हमारी फिल्म देखी, पसंद की और सराही।” ‘होमबाउंड’ की टीम ने अब आधिकारिक तौर पर अमेरिका में अपने ऑस्कर अभियान की शुरुआत कर दी है, जिसमें आने वाले हफ्तों में न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस में कई स्क्रीनिंग्स और चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।

 

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 2 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस