विराट कोहली का बल्ला फिर बोला: 85वां अंतरराष्ट्रीय शतक, पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटा

इंदौर
इंदौर के होलकर स्टेडियम में विराट कोहली ने वनडे करियर का 54वां और इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक जड़ दिया। इस शतक की बदौलत उन्होंने रिकी पोंटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 92 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं। इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में कोहली तीसरे वनडे में कोहली ने शतक जड़ इन दोनों को पीछे छोड़ दिया। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के वनडे में कुल 7 शतक हो गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या भी शामिल हैं, जिनके नाम 5-5 शतक दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
    7 – विराट कोहली (36 पारी)*
    6 – रिकी पोंटिंग (50 पारी)
    6 – वीरेंद्र सहवाग (23 पारी)
    5 – सचिन तेंदुलकर (41 पारी)
    5 – सनथ जयसूर्या (45 पारी)
 
शतकों की बात की जाए तो विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 54 शतक अपने नाम किए हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक लगाए हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक दर्ज है। विराट कोहली अब तक वनडे क्रिकेट में 14,800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत लगभग 60 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 94 के आसपास रहा है। कोहली वनडे क्रिकेट में 170 छक्के भी जड़ चुके हैं।

साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले विराट कोहली अब तक भारत के लिए 312 वनडे मैच खेल चुके हैं। इनमें से 300 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की है और इस दौरान वह 48 बार नाबाद भी रहे हैं। विराट कोहली 18 बार वनडे क्रिकेट में शून्य पर आउट हो चुके हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 78 अर्धशतक भी दर्ज हैं। विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 183 रन है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

admin

Related Posts

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

रायपुर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी…

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

 धर्मशाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। MI प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत