विराट कोहली और केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी ना खेलने का फैसला किया, BCCI को बताई वजह

नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी ना खेलने का फैसला किया है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा ना लेने की वजह चोट को बताया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट में हिस्सा लेना जरूरी कर दिया था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार कोहली ने गर्दन में दर्द और राहुल ने कोहनी में दिक्कत होने के चलते रणजी ट्रॉफी ना खेलने का फैसला किया है। दोनों ने अपनी-अपनी चोट के बारे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम को बता दिया है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड का आगाज 23 जनवरी से हो रहा है।

कोहली को गर्दन में दर्द था और सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के तीन दिन बाद 8 जनवरी को उन्होंने इंजेक्शन लिया था। कोहली ने बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ को बताया कि उन्हें अभी भी दर्द हो रहा है, जिसके चलते उन्हें राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के मैच से बाहर होना पड़ा।

वहीं राहुल की कोहनी में चोट है, जिसके कारण वह बेंगलुरू में पंजाब के खिलाफ कर्नाटक के मैच से बाहर रहेंगे। इसी हफ्ते को बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए 10 कड़े नियमों की सूची जारी की थी, जिसमें घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना जरूरी है। यदि खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है, तो उसे चयनकर्ताओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी। कोहली और राहुल के पास हालांकि 30 जनवरी से शुरू हो रहे अगले मुकाबले में खेलने का मौका होगा। अगर दोनों फिट होते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले 4 दिन का यह मैच खेल सकते हैं। बता दें, इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होना है।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी