बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को तुरंत रोका जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन हो, उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली
बांग्लादेश के उच्चायोग के बाहर दिल्ली में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग जुटे हैं। इन लोगों ने डिमांड की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को तुरंत रोका जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन हो। यह प्रदर्शन दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हो रहा है। इसमें सैकड़ों लोग जुटे हैं, जो विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों ने हिंदुओं की हत्या बंद करो-बंद करो और इस्कॉन के संतों को रिहा करो जैसे नारे लगाए। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ हाय-हाय के भी नारे लगाए गए। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र तमाम मामलों पर बात करता है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर कुछ नहीं कहता।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी संस्थाएं भी हिंदुओं पर भीषण अत्याचार के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहीं। आंदोलन में शामिल लोग किसी एक संगठन के आह्वान पर नहीं जुटे बल्कि अलग-अलग हिंदू संस्थाओं की ओर से आए थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सिविल सोसायटी के लोग भी शामिल हैं। इससे पहले मुंबई में भी बांग्लादेश के कौंसुलेट के बाहर प्रदर्शन हुआ था और हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार पर ऐक्शन की मांग की गई थी। यही नहीं रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में जिला स्तर पर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर प्रदर्शन हुए थे।

बता दें कि सोमवार को ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के दौरान भारत की ओर से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रोके जाने की मांग भी की गई थी। इस पर विदेश मामलों के एक्सपर्ट रॉबिंदर सचदेव ने कहा कि अब हमें कुछ वक्त इंतजार करन चाहिए कि बांग्लादेश कुछ ऐक्शन ले। यदि अब भी वह कोई कदम नहीं उठाता है तो यह साफ संकेत होगा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते नहीं चाहता।

admin

Related Posts

द्वारका पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, दो कारों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

नई दिल्ली  द्वारका जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब पर सख्ती करते हुए नया अभियान 'नशे पर लगाम, देश को सलाम' शुरू किया है। अभियान के तहत स्पेशल…

‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत दिल्ली सरकार सक्रिय, मंत्रियों ने भी अपनाया सार्वजनिक परिवहन

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के ‘मेट्रो मंडे’ अभियान के तहत सोमवार को अपने दफ्तर जाने के लिए मेट्रो और डीटीसी बस में सफर किया। साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म