15 फीट का गहरा गड्ढा होने से ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में खेत में अचानक धंसी जमीन

जगदलपुर।

जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है।लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया।

यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि खेत में अचानक बने इस गड्ढे की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह गड्ढा कैसे बना। ग्रामीण इस वजह से डरे हुए हैं कि गांव के मवेशी कहीं इस गड्ढे में ना गिर जाएं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच करने के लिए कहा है, जिससे किसी तरह के हादसे को टाला जा सके। गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले आसपास के खेत में उन्होंने कभी बोरिंग नहीं कराई थी और न ही कोई पास में खदान है। ऐसे में अचानक जमीन इस तरह क्यों धंस रही है, इसे लेकर सभी डरे हुए हैं। फिलहाल गांव में गड्ढे के आसपास खेत में जाना लोगों ने बंद कर दिया है।

admin

Related Posts

खारंग नदी क्षेत्र में सख्ती बढ़ी: हादसे के बाद अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन

रायपुर बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में…

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री अरुण

कांग्रेस कभी नारी शक्ति को सशक्त बनाना नहीं चाहती, इसलिए मोदी सरकार का कर रही विरोध रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की