पुलिस की ब्यावर में विजयनगर बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-अजमेर में नकली सरस घी और तेल बड़ी मात्रा में बरामद

अजमेर।

विजयनगर थाना पुलिस ने नकली सरस ब्रांड घी और सुपर पोस्टमैन ब्रांड नकली खाद्य तेल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली खाद्य तेल और घी जब्त कर आरोपी सांवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैसर्स जगदम्बा वेजिटेबल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन मैनेजर प्रहलाद चंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के सुपर पोस्टमैन ब्रांड के नकली तेल की बिक्री की जा रही है।

पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बरल रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ 06 CF 4516) को रुकवाया, जिसकी तलाशी के दौरान 15 लीटर सरस घी का एक टिन, एक-एक लीटर के 10 सरस घी पैकेट और 24 टिन (15 लीटर) सुपर पोस्टमैन खाद्य तेल बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में शंभूगढ़ निवासी सांवरलाल शर्मा ने माल के नकली होने और इसे विजयनगर में बेचने की योजना स्वीकार की। आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस, बिल या फ्रेंचाइजी संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर बरामद माल के एफएसएल सैंपल लिए गए हैं और आरोपी सांवरलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह