विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

जयपुर,

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर राजस्‍थान विधान सभा में महिला विधायकगण का सम्‍मान किया। श्री देवनानी ने महिला विधायकों के साथ ही प्रदेश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं मूलत: भारतीय संस्‍कृति की रक्षक है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं सकारात्‍मक सोच और अपनी योग्‍यताओं को व्‍यवहार में लाए तथा सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं प्रोफेशनल के साथ ईमोशनल बने। महिलाएं ही महिलाओं की भावनाओं को अच्‍छी तरह समझ सकती है। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं बेटियों के साथ बेटों को भी संस्‍कारित करें। श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में नारी को पूरा सम्‍मान दिया जाता है।

श्री देवनानी ने कहा कि बच्‍चों के साथ अधिक से अधिक समय व्‍यतीत करने का प्रयास करें। प्रात: और सांयकाल में तो आवश्‍यक रूप से बच्‍चों के साथ बैठें, उनसे बाते करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्‍चा हो या बडा सभी मन ही मन अपनी समस्‍याओं से जूझते रहते हैं। बच्‍चों को अवसाद से बचाने के लिए उनके मन की बातों को समझना आवश्‍यक है।

श्री देवनानी ने इस मौके पर राजस्‍थान विधान सभा की महिला विधायकों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग और प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा सहित राजस्‍थान विधान सभा की महिला अधिकारीगण मौजूद थी।

  • admin

    Related Posts

    मदन राठौड़ विरोध मामले के बीच तहसीलदार पर गिरी गाज

    जयपुर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन दौरे के दौरान हुए बवाल का असर अब प्रशासनिक अधिकारियों पर दिखना शुरू हो गया है. मदन राठौड़ को काले झंडे…

    राजस्थान में मौसम का डरावना रूप, रेत के तूफान से हाईवे पर रुकीं गाड़ियां

     चुरू/श्रीगंगानगर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में शनिवार दोपहर को प्रकृति का एक अद्भुत और डरावना रूप सामने आया. चूरू में दोपहर करीब 2 बजे और श्रीगंगानगर में अचानक मौसम का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी