पीड़िता की साड़ी बनी गवाही की सबसे बड़ी ताकत, पूर्व सांसद दोषी करार

बेंगलुरु 
कर्नाटक के हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। 47 साल की घरेलू सहायिका से बलात्कार के मामले में उसे सजा सुनाई गई है। खास बात है कि पुलिस जांच में एक साड़ी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। खबर है कि यह साड़ी पीड़िता की ही थी, जो बाद में मौका-ए-वारदात से बरामद की गई थी। प्रज्वल को शनिवार को शेष जीवन तक कारावास में रहने की सजा सुनाई गई और कुल 11.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अदालत ने निर्देश दिया कि 11.25 लाख रुपये पीड़िता को दिए जाएं। रेवन्ना को एक अदालत ने यौन शोषण और बलात्कार के चार मामलों में से एक में दोषी ठहराया था।

कैसे साड़ी ने रेवन्ना को जेल पहुंचाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ता बताते हैं कि बलात्कार के बाद प्रज्वल ने जबरदस्ती पीड़िता की साड़ी खींच ली थी। कथित तौर पर प्रज्वल ने इसे फार्महाउस के एटिक या अटारी में छिपा दिया था। जनता दल सेक्युलर नेता के इसी फैसले ने उसे जेल तक पहुंचाने अहम भूमिका निभाई। जांच के दौरान जब अधिकारियों ने पीड़िता से पूछा कि वारदात के समय वह क्या पहनी हुईं थीं, तो उन्होंने बताया कि वह साड़ी पहनी थीं। उन्होंने बताया कि प्रज्वल ने वो साड़ी उन्हें नहीं लौटाई, जो अब तक फार्महाउस में हो सकती है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने फार्महाउस पर रेड की और साड़ी बरामद कर ली। रिपोर्ट के अनुसार, साड़ी को बाद में फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया, जिसपर वीर्य की पुष्टि हुई। डीएनए जांच में इसके तार प्रज्वल से जुड़े। जांचकर्ताओं का कहना है कि पीड़िता के बयान के साथ साड़ी केस के लिए काफी अहम साबित हुए।

क्या है केस
यह मामला उस महिला से जुड़ा है जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा में स्थित रेवन्ना परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। वर्ष 2021 में उसके साथ दो बार बलात्कार किया गया था और इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया गया था। प्रज्वल ने कथित तौर पर कर्मचारियों को सूचित किया है कि उसने अपनी सजा को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

सजा सुनने के बाद रो पड़ा
सांसदों/विधायकों की विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को रेवन्ना को दोषी ठहराने के बाद शनिवार को फैसला सुनाया था। पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सजा सुनाए जाने के बाद जेल में पहली रात वह रो रहा था और काफी व्यथित दिखाई दे रहा था। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'चिकित्सीय जांच के दौरान वह रो पड़ा और उसने कर्मचारियों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की।'

 

  • admin

    Related Posts

    गैस संकट की आशंका खारिज: केंद्र बोला– CNG और PNG उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी निर्बाध सप्लाई

    नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति जारी है। पेट्रोलियम और…

    समझौते के दावे पर ईरान ने दिया करारा जवाब, ट्रंप की कूटनीति पर उठे सवाल

    नई दिल्ली एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। वहीं, ईरान ने अपनी तरफ से इन सभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव