विश्व आदिवासी दिवस के चलते हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग रद्द, रेलवे ने लिया निर्णय

इंदौर 

 प्रदेश के एकमात्र पातालपानी से कालाकुंड हेरिटेज ट्रैक पर हर शनिवार को चलने वाली हेरिटेज ट्रेन इस बार 9 अगस्त को नहीं चलेगी। रेलवे ने बुधवार को आदेश जारी कर हेरिटेज ट्रेन के संचालन को निरस्त कर दिया है। यह निर्णय विश्व आदिवासी दिवस पर पातालपानी स्थित शहीद टंट्या मामा भील के मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।

शहीद टंट्या मामा की कर्मस्थली है पातालपानी

पातालपानी टंट्या मामा की कर्मस्थली रही है, जहां हर साल जनजातीय समाज बड़ी संया में दर्शन के लिए पहुंचता है। आमतौर पर हेरिटेज ट्रेन शनिवार और रविवार को चलती है और पातालपानी स्टेशन पर रुकती है, जिससे सैलानी झरने और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हैं, लेकिन दर्शनार्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रेन स्थगित की है। 

पहले भी हो चुका है संचालन निरस्त

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब वर्षा सीजन के दौरान हेरिटेज ट्रेन का संचालन रोका गया हो। साल 2020 में भी 9 अगस्त को प्रशासन ने ट्रेन का संचालन निरस्त किया था। इस सीजन के लिए रेलवे पोर्टल पर हेरिटेज ट्रेन के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग चालू है। अगस्त और सितंबर माह के सभी शनिवार-रविवार के लिए ट्रेन की बुकिंग पहले ही हाउसफुल है।

पातालपानी स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर

गौरतलब है कि पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम शहीद टंट्या मामा के नाम पर किया जा चुका है। राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। नवंबर 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया था।

टिकट निरस्त, आगामी ट्रेनों में होगा एडजस्टमेंट

9 अगस्त के लिए बुक की गई सभी टिकटें निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे के अनुसार, यात्रियों के टिकट आगामी सफर की रिक्त सीटों में एडजस्ट किए जाएंगे। हालांकि समूह में सफर की योजना बनाने वाले पर्यटकों को अलग-अलग टिकट मिलने की स्थिति में असुविधा हो सकती है।

एएसपी ने लिखा पत्र, रद्द करने की सिफारिश

इंदौर ग्रामीण एएसपी रुपेश ‌द्विवेदी ने रेलवे को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि विश्व आदिवासी दिवस पर बड़ी संया में श्रद्धालु टंट्या मामा मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में हेरिटेज ट्रेन के रुकने से सुरक्षा और व्यवस्थाओं में बाधा आ सकती है। पत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन रद्द करने का आग्रह किया गया था, जिस पर रेलवे ने सहमति जताते हुए ट्रेन संचालन निरस्त कर दिया।

admin

Related Posts

बेटे की शादी बनी चर्चा का विषय, परिवार ने गांव वालों को दिया 3500 इंश्योरेंस का उपहार

 नांदेड महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल बन गई. आमतौर पर शादी समारोहों में लाखों रुपये सजावट,…

ईरान पर बढ़ा दबाव! मार्को रुबियो ने कहा- होर्मुज बंद हुआ तो रूस-चीन पर भी पड़ेगा असर

नई दिल्ली दिल्ली में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक शुरू हो गई. इस बैठक की शुरुआत में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सभी सदस्य देशों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 1 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप