वाहनों की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 2,75,681

देश में सुस्त मांग के कारण सितंबर में वाहनों की खुदरा बिक्री में गिरावट

सितंबर में कुल वाहनों का पंजीकरण घटकर 17,23,330 इकाई रह

वाहनों की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 2,75,681

नई दिल्ली
देश में सुस्त मांग के कारण सितंबर में वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की गिरावट आई है। उद्योग संगठन फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सितंबर में कुल पंजीकरण घटकर 17,23,330 इकाई रह गया, जो पिछले साल इसी महीने 18,99,192 इकाई था। यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों सहित अधिकतर श्रेणियों में सालाना आधार पर गिरावट देखी गई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष सी. एस. विग्नेश्वर ने बयान में कहा, ‘‘गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्यौहारों के बावजूद डीलरों ने बताया कि प्रदर्शन काफी हद तक स्थिर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि निकट आ रहे बड़े त्यौहारों के मद्देनजर फाडा ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) से वित्तीय झटके से बचने के लिए तत्काल सुधारात्मक उपाय करने का आग्रह किया है।

यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 2,75,681 इकाई रह गई, जो एक वर्ष पूर्व इसी महीने 3,39,543 इकाई थी।

विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘श्राद्ध और पितृपक्ष के साथ-साथ भारी वर्षा तथा सुस्त अर्थव्यवस्था ने स्थिति को और खराब कर दिया है….’’

वहीं वाणिज्यिक वाहनों का पंजीकरण पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही के 4,80,488 इकाई से मामूली रूप से घटकर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 4,77,381 इकाई रह गया।

उद्योग संगठन फाडा ने आंकड़े देश भर के 1,429 आरटीओ में से 1,365 से एकत्रित किए हैं।

 

admin

Related Posts

Tata Motors के Prima E.55S इलेक्ट्रिक ट्रक की डिलीवरी प्रक्रिया हुई शुरू

मुंबई   Tata Motors की कमर्शियल व्हीकल विंग ने BillionE Mobility को अपने Tata Prima E.55S इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर की डिलीवरी शुरू कर दी है. इसके साथ ही कंपनी ने 250…

सेंसेक्स 702 अंक टूटकर 76,847 पर पहुंचा, निफ्टी 23,842 के स्तर पर बंद

मुंबई  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। शुरुआत करीब 2% की बड़ी गिरावट के साथ हुई लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार