नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देकर दस मिनट में हुईं रवाना, राजस्थान-जयपुर में पार्टी मुख्यालय पहुंचीं वसुंधरा

जयपुर.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर उपचुनाव में जीते पांचों विधायकों और पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के 10 मिनिट के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंची राज ने नवनिर्वाचित विधायकों से बात की और तुरंत रवाना हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कोई भी शीर्ष नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं था।

पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजे ने जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे शीर्ष नेतृत्व, सीएम भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने उपचुनाव में इतनी शानदार जीत हासिल की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी को नए तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।" गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 5 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर अपनी जीत दर्ज करवाई है। खींवसर, झुंझुनू, सलूंबर, देवली-उनियारा और रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता है, जबकि दौसा में कांग्रेस और चौरासी में बीएपी को जीत हासिल हुई है।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें