वाराणसी: दालमंडी में प्रशासन का सख्त एक्शन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

वाराणसी
यूपी के वाराणसी में बुधवार को दालमंडी में दोपहर बाद ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई हुई। इस दौरान मौके पर भारी पुल‍िस बल की तैनाती की गई थी। इसके पूर्व दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने भवनों और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। कार्रवाई का दौर कुछ द‍िनों तक थमने के बाद अब दोबारा ध्‍वस्‍तीकरण का क्रम शुरू हो चुका है।
 
आपको बता दें कि महीने भर बाद दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए भवनों का ध्वस्तीकरण बुधवार से शुरू हुआ। भारी फोर्स के साथ जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने नरेली बाजार तिराहे की ओर से भवन तोड़ने का कार्य शुरू किया। इस दौरान चारों तरफ रास्ता रोक दिया गया था। इससे पहले अधिग्रहीत भवन स्वामियों और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए मकान खाली करने को कहा गया। इसमें भवन संख्या सीके 39/5, सीके 43/113 और सीके 50/207 (सत्तार कटरा) शामिल है। हालांकि तीसरे भवन सत्तार मार्केट को स्वामी खुद तोड़वा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान के मौके जिले के आला अधिकारी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। चौड़ीकरण की कार्रवाई से यातायात बेहतर होगा। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और भवन स्वामियों को चेतावनी दी है कि वे अपने भवनों और दुकानों को समय पर खाली करें, ताकि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। वहीं स्थानीय निवासियों और दुकानदारों मी मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोग प्रशासन के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला मानते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रक्रियाएं कानूनी रूप से और उचित तरीके से की जाएंगी।

 

admin

Related Posts

एलडीए ओटीएस स्कीम का असर, 573 आवेदकों को मिली राहत और बकाया में बड़ी कटौती

लखनऊ राजधानी लखनऊ में एलडीए की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) आवंटियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। शनिवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने ओटीएस के सफल आवेदकों को…

यूपी में ‘ऑपरेशन-4’, स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी: सीएम योगी

साहीवाल, गिर, गंगातीरी, सिंधी नस्लों के संरक्षण पर फोकस, डेयरी सेक्टर में बड़ा विस्तार उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता वाली स्वदेशी नस्ल की गाय पालने के लिए मिल रहा प्रोत्साहन 15…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक