वंदे भारत ट्रेन धड़धड़ाते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से गुजरी, जम्मू-कश्मीर के लोगों का इंतजार हुआ पूरा

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के लोगों का बरसों का इंतजार पूरा हो गया। आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन कंप्लीट हो गया। इस दौरान सबसे खास बात रही इस ट्रेन का दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से गुजरना। यह है चेनाब रेल ब्रिज। इसके अलावा यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज से भी गुजरी जो भारत का पहला केबल रेलवे ब्रिज है। बता दें कि यह वंदे भारत ट्रेन कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु के लिए खासतौर पर तैयार की गई है।

इस ट्रेन के ट्रायल का वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि यह ट्रेन कैसे धड़धड़ाते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से गुजर रही है। बता दें कि इस ट्रेन में कई खास बातें हैं जो जो इसको अलग बनाती हैं। देश में चल रही अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में इसे अलग तरीके से तैयार किया गया है। इसमें हाई क्वॉलिटी का हीटिंग सिस्टम है। इसके चलते पानी और बायो टॉयलेट टैंक जमते नहीं हैं। इसके अलावा ट्रेन की विंडशील्ड पर भी हीटिंग फैसिलिटी है, जिससे मौसम बहुत ज्यादा ठंडा होने पर भी विजिबिलिटी बनी रहती है।

बता दें कि यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर की 190 किमी की दूरी मात्र 3 घंटे में तय करेगी। हालांकि यह ट्रेन कब से चलेगी इसकी एग्जैक्ट तारीख अभी सामने नहीं आई है। वहीं, ट्रेन को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी काफी उत्साह है। लोगों ने कहाकि इस ट्रेन के आने के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के साथ भाजपा ने शुरू की मिशन 2029 की तैयारी, बड़ा दांव खेला

नई दिल्ली  संसद का वर्तमान बजट सत्र बढ़ा दिया गया है। इसके बाद अब 16 से 18 अप्रैल के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की 3 दिवसीय बैठक होगी।…

Russia Oil: युद्ध का लाभ उठाते हुए भारत ने किया बड़ा कदम, चीन को मिला करारा झटका

नई दिल्‍ली ईरान और अमेरिका के बीच जंग से होर्मुज स्‍ट्रेट से तेल-गैस की सप्‍लाई बाधित हुई तो भारत ने रूसी तेल के आयात में जबरदस्‍त इजाफा किया है. भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह