व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वैश्य महासभा की सराहना : राज्यपाल डेका

बिलासपुर
राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने की। स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल डेका ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल ने बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए महासभा की सराहना की। उनके सेवा कार्य को अन्य समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

          मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल ने कहा कि समाज में नशे की प्रवृति बढ़ना चिंतनीय है।  इसे रोकने के लिए शासन-प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे। अन्यथा युवा पीढ़ी भटक कर गलत रास्त चुन लेगी। उन्होंने कहा कि दहेज, उपहार, आडंबर के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाना होगा। समाज को इन चीजों को रोकने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए मैने क्या किया, इस पर विचार किया जाना चाहिए न कि इस बात पर कि समाज ने मुझे क्या दिया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पर जारी अभियान के अंतर्गत सभी को सहभागिता निभाने की अपील की। हर आदमी को अपने घर और आस-पास पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। प्रकृति और मानव तथा जीव जन्तुओं के बीच अद्भुत संतुलन है। इस संतुलन को बनाये रखने के लिए हमे अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने टीबी मुक्त अभियान से सभी समाजों को जुड़ने का आह्वान किया। टीबी मरीजों के पोषण आहार के लिए मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमें बड़े-बड़े कामों पर नहीं बल्कि छोटे-छोटे कामों  पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप अपने आप को ढालने के लिए अनुकूलन पर जोर दिया।

       विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में आये देश भर के अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बैठक में आज समाज की प्रगति और कमियांें को दूर करने के लिए मंथन हुआ है, इसका आगामी दिनों में समाज सहित देश को जरूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज मजबूत होने पर देश भी मजबूत होगा। मध्यदेशीय वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि लगभग सवा सौ साल पुरानी मध्यदेशीय वैश्य महासभा का छत्तीसगढ़ में प्रथम सम्मेलन आयोजित हुआ है। उन्होंने सबके सहयोग और सहभागिता से किये जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों से सभा को अवगत कराया और इसे आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया। समाज के प्रतिभाओं का इस अवसर पर सम्मान भी किया गया। मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश गुप्ता ने अंत में आभार व्यक्त किया।

admin

Related Posts

नक्सलियों को बड़ा झटका: जंगल में मिले अत्याधुनिक हथियार, ई-30 ऑप्स टीम सफल

गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया…

विकास को मिली रफ्तार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किए 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर, प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया