वडोदरा स्कूल बम धमकी मामला: पुलिस ने शुरू की गहन जांच, बढ़ाई सुरक्षा

वडोदरा
गुजरात के वडोदरा में एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार हरनी इलाके में एयरफोर्स स्टेशन इलाके के पास स्थित सिग्नस स्कूल को निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने सिग्नस स्कूल में बम विस्फोट की धमकी दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और छात्रों को बाहर निकालते हुए स्कूल को खाली कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए स्कूल में बम विस्फोट की धमकी दी थी। सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्कूल में सघन जांच और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

स्कूल में विस्फोट की धमकी मिलने के बाद टीचर, छात्रा और उनके अभिभावक भी दहशत में आ गए। अभिभावकों को घटना की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। फिलहाल स्कूल में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड टीमों की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। क्लासरूम के अलावा स्कूल परिसर के अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली गई।

गुजरात के बड़े शहरों खासकर अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में पिछले कुछ समय से स्कूलों में बम विस्फोट की धमकियां मिल रही हैं। वडोदरा में 15 दिनों में ही तीसरे स्कूल को उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

पिछली बार वडोदरा स्थित नवरचना स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी स्कूल प्रशासन को ई-मेल के जरिए दी गई थी। लगातार दूसरे दिन धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावक चिंतित रहे। हालांकि इस बार वडोदरा के इस नामी स्कूल को अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    स्कूल और अस्पतालों के पास नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते? सुप्रीम कोर्ट ने पुराने आदेश को बरकरार रखा

    नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्‍तों पर अपने पूर्व के फैसलों को बदलने की मांग को खारिज कर दिया है. Supreme Court of India ने आवारा कुत्तों के बढ़ते…

    मानसून आने की तारीख करीब, आज 10 राज्यों में बारिश-बिजली की चेतावनी; गर्मी से मिलेगी राहत

    नई दिल्ली भारत में मॉनसून की एंट्री में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। खबर है कि मई के अंतिम सप्ताह में राहत भरी बौछारें केरल में दस्तक दे सकती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर