दोबारा शादी के बंधन में बंधी ‘उतरन’ स्टार श्रीजिता डे, पति संग तस्वीरें शेयर कर बोलीं – ‘जीवन भर के लिए’

मुंबई,

टेलीविजन जगत की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीजिता डे ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को खूबसूरत झलक दिखाई है। उन्होंने गोवा में एक पारंपरिक बंगाली समारोह में अपने साथी माइकल ब्लोहम-पेप का हाथ थामा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर ‘उतरन’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “जीवन भर के लिए संजोया, हमेशा के लिए ले लिया।”

श्रीजिता और ब्लोहम-पेप पिछले साल जर्मनी में एक कैथोलिक फंक्शन में एक-दूजे के साथ नजर आए थे। शादी से पहले अभिनेत्री ने मेहंदी, हल्दी और संगीत समेत अन्य फंक्शन और प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को उसकी भी झलक दिखाई। शादी की तस्वीरों में कपल बेहद प्यारा और रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है। अपने खास दिन पर श्रीजिता मैरून और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। वहीं, उन्होंने बालों को ताजे फूलों को लगाकर बन स्टाइल बनाया। माइकल सफेद और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने नजर आए।

अभिनेत्री ने फूलों के चादर के साथ मंडप में एंट्री की। उनके पति फिल्मी अंदाज में बाइक पर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी मेहंदी समारोह की तस्वीरें भी शेयर की थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक कहानी जो हमारे बच्चे अपने बच्चों को बताएंगे। प्यार, साथ और इस दुनिया से परे! हमेशा हमेशा के लिए। हमारी मेहंदी समारोह की कुछ झलकियां।”

श्रीजिता डे और माइकल लगभग पांच साल तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंधे। माइकल ने 2021 में पेरिस में एक जगह पर रोमांटिक अंदाज में अभिनेत्री को प्रपोज किया था। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीजिता ने कलर्स टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले लोकप्रिय शो ‘उतरन’ में काम किया था। शो में उन्होंने मुक्ता राठौड़ की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के थ्रिलर ‘नजर’ में काम किया था। इस शो में उनके किरदार का नाम ‘दिलरुबा’ था। इसके साथ ही श्रीजिता ‘ये जादू है जिन्न का’, ‘तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही’, ‘पिया रंगरेज’ और ‘बिग बॉस 16’ में भी नजर आ चुकी हैं।

  • admin

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

    फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता…

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

    स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर