उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1000 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया

 प्रयागराज
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने मौनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1000 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है. इससे पहले परिवहन निगम ने मौनी अमावस्या पर 7000 बसों के संचालन की योजना बनाई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिक संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं.

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि प्रयागराज में बने 9 अस्थाई बस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं. इसमें रुकने, कंबल, चाय आदि की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा, उन्होंने बसों में फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी डिवाइस की व्यवस्था सुदृढ़ रखने और एंबुलेंस व क्रेन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं.

परिवहन मंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अस्थाई बस स्टेशनों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसके लिए एक प्लान तैयार किया जाए. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि जिनके रहने की व्यवस्था नहीं हो, उन्हें अस्थाई बस स्टेशनों पर रुकने की व्यवस्था की जाए.

बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान होगा. मौनी अमावस्या के महा स्नान को लेकर एक तरफ जहां प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय रेलवे भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर हाई अलर्ट मोड पर है.

प्रयागराज महाकुंभ मे आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग अलग रेल रूट्स पर एक तरफ जहां हजारों की संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. सभी प्रकार के वाहन पास 5 फरवरी तक निरस्त कर दिए गए हैं. एंबुलेंस को छोड़कर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

वहीं दूसरी तरफ, प्रयागराज के आसपास के बड़े स्टेशनों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में सुंदर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी रेलवे ने प्रयागराज जाने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

सीएम योगी का निर्देश

परिवहन मंत्री ने कहा कि सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन निगम 1000 अतिरिक्त बसे चलाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के आवागमन में सुविधा न हो। उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर 7000 बसों चलाने की तैयारी पहले से थी, लेकिन इस अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1000 अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेथ एनालाइजर के जरिये ड्राइवरों की जांच

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे वाहन न खड़े किए जाएं। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और लगातार पेट्रोलिंग की जाए। नशे की हालत में गाड़ी न चलाए। ब्रेथ एनालाइजर के जरिये ड्राइवरों जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए ड्राइवर-कंडक्टर को प्रशिक्षित किया जाए। साथ ही परिवहन मंत्री ने बसों में फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी डिवाइस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने एंबुलेंस एवं क्रेन की व्यवस्था भी समुचित ढंग से किए जाने के निर्देश दिए हैं। ताकि आपातकाल की स्थिति में तत्काल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

यात्रियों को बेहतर व्यवस्था

इस बैठक में परिवहन मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इतने बड़े पर्व पर परिवहन निगम के अलावा प्राइवेट ऑपरेटरों का सहयोग भी अपेक्षित है। प्राइवेट ऑपरेटरों से आग्रह किया जाए की व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रयागराज में बने 9 अस्थाई बस स्टेशनों पर यात्रियों के रुकने, कंबल, चाय और अन्य व्यवस्था के लिए NGO या संपन्न लोगों से संपर्क किया जाए।

यात्रियों को बेहतर व्यवस्था बस स्टेशनों पर मुहैया कराने का प्रयास करें। साथ ही झूसी फाफामऊ के पास बने अस्थाई बस स्टेशनों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक प्लान तैयार करने के लिए कहा है, ताकि जाम से लोगों को जूझना न पड़े।

ये रहा रूट प्लान : जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन

– चीनी मिल पार्किंग

– पूरे सूरदास पार्किंग, गारापुर रोड

– समयामाई मंदिर कछार पार्किंग

– बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.

निर्देश : जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे.

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन

– महुआ बाग थाना झूसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)

– सरस्वती पार्किंग झूसी रेलवे स्टेशन

– नागेश्वर मंदिर पार्किंग

– ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग

– शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.

निर्देश : वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे.

मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन

– देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी

– टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख

– ओमेक्स सिटी पार्किंग

– गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.

निर्देश : मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन

– नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार

– एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी

– महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग

– मीरखपुर कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.

निर्देश : रीवा-बांदा-चित्रकूट से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड रीवा मार्ग व न्यू रीवा मार्ग होकर अरैल बांध से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

कानपुर-कौशांबी की तरफ से आने वाले वाहन

– काली एक्सटेंशन प्लाॅट नंबर 17 पार्किंग

– इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान

– पार्किंग दधिकांदो मैदान पार्किंग पार्क कराया जाएगा.

निर्देश : कानपुर-कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल जीटी जवाहर चौराहा होते हुए काली मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

लखनऊ-प्रतापढ़ की तरफ से आने वाले वाहन

– गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग

– नागवासुकी पार्किंग

– बक्शी बांध कछार पार्किंग

– बड़ा बागड़ा पार्किंग 01/02/03

– आईईआरटी पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.

निर्देश : लखनऊ-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल नागवासुकी की मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन

– शिव बाबा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.

निर्देश : अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहन को खड़ा करके संगम लोवर मार्ग से पैदल मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.पैदल यात्रियों के लिए मार्ग संगम आने का पैदल मार्ग : संगम आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को जीटी जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक ले जाया जाएगा. संगम से वापसी का पैदल मार्ग : संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग होते हुए इंटर लाॅकिंग वापसी मार्ग त्रिवेणी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को वापस जा सकेंगे.उल्लेखनीय है कि संगम मेला क्षेत्र में जाने के लिए प्रवेश मार्ग जवाहरलाल नेहरू मार्ग काली सड़क से एवं निकास मार्ग त्रिवेणी मार्ग प्रस्तावित है.

किस रूट से आने पर कितना चलना पड़ेगा पैदल

जौनपुर की तरफ से आएंगे तो पांच से दस किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा.

फाफामऊ से 10-15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा.

वाराणसी की तरफ से आने वालों को 10-15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा.

मिर्जापुर की तरफ से आने वालों को 5-10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा.

रीवा-बांदा-चित्रकूट से आने वालों को 5-10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा.

कानपुर-कौशाम्बी की तरफ से आने वालों को 5-15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा.

लखनऊ-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वालों को 10-15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा.

अयोध्या की तरफ से आने वाले लोगों को 10-15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा.

जल, थल और आकाश से होगी निगहबानी : एसएसपी महाकुंभ के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर जल, थल और नभ से निगरानी की जाएगी. संगम क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. कोई भी ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा. बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर उसे पुलिस के एंटी ड्रोन मार गिराएंगे. लगभग 1 लाख पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवान तैनात रहेंगे. इसके अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर के भी जवान मुस्तैद रहेंगे. मेला क्षेत्र में 2750 AI बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

इसके अलावा लगभग 100 वीएमडी स्क्रीन लगाए गए हैं. महाकुंभ को 10 जोन, 25 सेक्टर, 56 थाने व 155 चौकियों में विभाजित किया गया है. मेले में 10 बीडीडीएस, एंटी सबोटाज की टीम, महिला कमांडो की भी तैनाती की गई है. संगम नोज पर भीड़ अधिक होने पर घुड़सवार पुलिस को भी तैनात किया गया है. 100 गोताखोरों को भी तैनात किया गया है. मेला क्षेत्र में एनएसजी व एटीएस कमांडो भी तैनाती की गई है. यही नहीं मेला क्षेत्र में स्नाइपर्स की भी तैनाती की गई है. सादी वर्दी में भी पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेगी. एआई कैमरों से भी गहन निगरानी रहेगी.

महाकुंभ में मौनी अमावस्या को लेकर 7 स्तरीय सुरक्षा घेरा : एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ में 7 चक्रीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. निर्धारित रूट्स पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ाकर संगम स्नान के लिए आना होगा. महाकुंभ मेले के सभी प्रवेश मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की जांच और निगरानी की जा रही है.

मौनी अमावस्या पर नहीं लगा सकेंगे कोई दुकान : एसएसपी महाकुंभ मेला ने बताया कि मौनी अमावस्या को 10 करोड़ की संभावित भीड़ काे देखते हुए सभी रास्तों को साफ रखने और अतिक्रमण मुक्त रखने का आदेश दिया गया है. सड़कों के किनारे मौनी अमावस्या पर कोई भी दुकान नहीं लगा सकेगा.

अब तक 11.47 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान : महाकुंभ 2025 का सोमवार को 15वां दिन है. अब तक 11.47 करोड़ श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं. रविवार को रिकॉर्ड 1.17 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. सोमवार को 2 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान का अनुमान है. रातभर श्रद्धालुओं का संगम आना जारी है. भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं. प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए 25 जनवरी से ही महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है. अब प्रयागराज के सभी 7 प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

admin

Related Posts

एनजीटी के निर्देश पर गंगा संरक्षण और अवैध निर्माण रोकने की बड़ी पहल

 गाजीपुर गंगा की धारा की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पिछले 100 वर्षों में आई बाढ़ के अधिकतम स्तर का…

लखनऊ में ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई उड़ान

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 'राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली की नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है। पारंपरिक खेती की सीमाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार